ताजा खबर
सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले   ||    “देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता   ||    सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले   ||    वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब मई में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक कल होगा जारी   ||    ‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ पोस्टपोन, आशा भोसले को श्रद्धांजलि में करण जौहर का बड़ा फैसला   ||    भारतीय संगीत की स्वर-कोकिला आशा भोसले का निधन, सात दशकों की आवाज़ हुई अमर   ||    बिहार की राजनीति में नया अध्याय: नीतीश कुमार ने दिल्ली में ली शपथ, पटना में ‘निशांत’ को लेकर चर्चा त...   ||    तेजस्वी का बड़ा आरोप: "दबाव में दिल्ली भेजे गए नीतीश, बिहार के जनादेश का अपमान"   ||    दिल्ली EV पॉलिसी 2026-30: पेट्रोल-डीजल को अलविदा, इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़ा बढ़ावा   ||   

मैं लड़ेगा रिव्यू



मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी


Posted On:Friday, April 26, 2024


फिल्म – मैं लड़ेगा
डायरेक्टर - गौरव राणा
कास्ट – आकाश प्रताप सिंह, गंधर्व दीवान, ज्योति गौबा, अश्वथ भट्ट, वल्लरी विराज
रेटिंग- 3.5 स्टार्स
ड्यूरेशन – 2 घंटा 28 मिनट


"मैं लड़ेगा" एक मर्मस्पर्शी और जानदार फिल्म है, जो हमें दिखाती है कि मुश्किलों से लड़ना और हारना और फिर खड़े होकर उसका सामना करना ही जिंदगी है। फिल्म के हीरो आकाश प्रताप सिंह की एक्टिंग ने इस कहानी को और भी गहराई और इमोशनल बनाया है, जो हर दर्शक के दिल को छू लेती है। यह फिल्म एक बहुत अच्छे सामाजिक संदेश के साथ एक प्रेरणादायक कहानी बताती है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है यह कहानी और क्यों है यह खास।

इस फिल्म के अहम किरदार का नाम है आकाश (आकाश प्रताप सिंह)। आकाश एक बेहद आम परिवार से आने वाला आम लड़का है, जिसकी जिंदगी की परेशानियां कभी कम नहीं होती। दरअसल, उसकी जिंदगी की सभी बड़ी परेशानी उसके पिता हैं। आकाश के पिता को शराब पीने की आदत होती है, इतना ही नहीं वह घर में झगड़ा करते हैं और उससे भी मन नहीं भरता तो मारते भी हैं।

इन सभी चीजों से परेशान आकाश की मां उसे और उसके छोटे भाई को लेकर अपने पिता के घर एक दिन चली जाती है। इन सब के बीच आकाश की पढ़ाई न खराब हो इसलिए उसकी मां और नाना उसे आर्मी हॉस्टल भेजने का फैसला करते हैं। आकाश मां को छोड़कर जाना नहीं चाहता लेकिन आखिर में उसे मां की बात माननी ही पड़ती है।

एक तरफ मां को लगता है कि हॉस्टल में भेजने से आकाश को एक सुरक्षित जगह पर रहने के लिए मिल गया है, साथ ही वह स्कूल और अपनी आगे की पढ़ाई पर ध्यान दे सकेगा। हॉस्टल में रहते समय आकाश को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन एक क्लासमेट की मदद से उसका हौसला बढ़ता है और वह मुश्किलों का सामना करता है। हॉस्टल से भागने वाला आकाश अब कुछ करना चाहता है।

अपने परिवार खास कर अपनी मां को सहारा देने के लिए और अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के साथ, आकाश हॉस्टल में होने वाले बॉक्सिंग कंपटीशन में भाग लेने का फैसला करता है। हालांकि, उसे बॉक्सिंग सिखाने वाला कोई नहीं मिलता और जो मिलता है वो उसे सिखाना नहीं चाहता। दरअसल, उसी के क्लास में मौजूद गुरपाल कई साल से बॉक्सिंग का वो खिताब अपने नाम करने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन उसे कभी कामयाबी नहीं मिलती। हालांकि, गुरपाल बाद में मान जाता है और इस तरह से आकाश अपने बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ता है।

आकाश प्रताप सिंह ने फिल्म में आकाश की भूमिका निभाते हुए शानदार काम किया है। उन्होंने अपने किरदार के इमोशंस और संघर्षों को, दर्द से लेकर सफलता मिलने तक के सफर को बहुत खूबसूरती से पेश किया है, और यही वह चीज है जो फिल्म को रियल टच दे रही है। कहा जाए तो उनकी एक्टिंग फिल्म की मजबूत कड़ी है और इसने ही इसे इतना शक्तिशाली बनाया है। उनके किरदार से हमें देखने मिलता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम आगे बढ़ते रहना चाहिए। एक मुश्किल पारिवारिक स्थिति से जूझ रहे बच्चे का उनका किरदार असल में दिल को छू लेने वाला है।

आकाश प्रताप सिंह ने फिल्म में अपनी भूमिका को निभाते हुए शानदार एक्टिंग का परिचय दिया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से अपने किरदार के भावनाओं और संघर्षों को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया है, जो दर्शकों को रेलिटेबल लगता हैं, उनकी अपने किरदार के प्रति सच्चाई फिल्म को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है, और दर्शकों को एक असली कहानी और मजबूत संदेश देती हैं,

दूसरे एक्टर्स की बात करें तो, गंधर्व दीवान, वल्लरी विराज और अश्वथ भट्ट ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहानी को रियल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, साथ अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। आकाश प्रताप सिंह ने फिल्म में एक्टिंग ही नहीं की है, बल्कि इस फिल्म की कहानी, और डायलॉग भी लिखे है और यह वाकई में बहुत ही शानदार हैं. इसमें इमोशन, ड्रामा और रियलिटी का बेहतरीन मिक्चर है। उनकी राइटिंग किरदारों में गहराई तक उतरती है, जिससे कहानी से जुड़ना आसान हो जाता है। गौरव राणा ने "मैं लड़ेगा" का डायरेक्शन बहुत बढ़िया किया है।

"मैं लडेगा" का म्यूजिक बहुत अलग सा हैं, फिल्म में हर मूड के लिए एक शानदार गाना हैं, फिल्म का म्यूजिक कमाल का है, साथ ही कैमरा वर्क भी बहुत बढ़िया है, जिसमें मुश्किल बॉक्सिंग सीन और आकाश के सामने आने वाली मुश्किलों को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !


मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.