ताजा खबर
‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की केमिस्ट्री ने जीता दिल   ||    ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज, एआई ट्विस्ट के साथ दिखा वरुण धवन का रोमांटिक अंदाज   ||    ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट आउट, रैप और राइवलरी से भरी होगी यह म्यूजिकल एक्शन सीरीज   ||    आखिरी सवाल’ का दूसरा टीज़र रिलीज, इतिहास के अनछुए पहलुओं पर उठे बड़े सवाल   ||    सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले   ||    “देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता   ||    सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले   ||    वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब मई में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक कल होगा जारी   ||    ‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ पोस्टपोन, आशा भोसले को श्रद्धांजलि में करण जौहर का बड़ा फैसला   ||   

ब्रिटेन की संसद में भी उठाया गया मणिपुर हिंसा का मुद्दा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 21, 2023

मुंबई, 21 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मणिपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा का मुद्दा ब्रिटेन की संसद में भी उठाया गया है। ब्रिटेन में धार्मिक आजादी से जुड़े मामलों की स्पेशल राजदूत और सांसद फियोना ब्रूस ने गुरुवार को बीबीसी पर मणिपुर हिंसा की ठीक से रिपोर्टिंग न करने के आरोप लगाए हैं। ब्रूस ने ब्रिटेन के निचले सदन में सवाल किया, मणिपुर में मई से कई सौ चर्च जलाए गए हैं, 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 50 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। न सिर्फ चर्च बल्कि उनसे जुड़े स्कूलों को भी निशाने पर रखा गया है। ब्रूस ने कहा कि इससे साफ होता है कि ये सब प्लानिंग के तहत किया जा रहा है और धर्म इन हमलों में बड़ा फैक्टर है।

ब्रूस ने कहा कि मणिपुर में लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने पूछा है कि इंग्लैंड का चर्च उन लोगों की ओर गौर करने के लिए क्या कर सकता है। ब्रूस ने ये सब बातें अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आजादी को लेकर बनाई गई एक रिपोर्ट के आधार पर कही हैं। जो BBC में काम कर चुके रिपोर्टर डेविड कैंपनेल ने बनाई है। वहीं, एंड्रयू सेलोउस नाम के एक दूसरे सांसद ने मणिपुर के मुद्दे को ब्रिटिश संसद में उठाने के लिए ब्रूस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ब्रूस ने इस मुद्दे को संसद के सामने लाकर बड़ा काम किया है। मेरी तरह वो भी चाहती हैं कि इस मुद्दे पर BBC और दूसरे मीडिया संस्थान ठीक से रिपोर्टिंग करें। एंड्रयू ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कैंटरबरी के आर्चबिशप इस मुद्दे पर ध्यान देंगे। वहीं, भारत में अमेरिका के राजदूत ने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले वीडियो पर कहा कि ये भारत का आंतरिक मामला है। वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान उनसे मणिपुर के हालातों पर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि वो जहां भी ऐसी हिंसक घटनाएं देखते हैं तो उन्हें दुख पहुंचता है। गार्सेटी ने कहा, मैनें अब तक वीडियो नहीं देखा है। इंसान होने के नाते मेरी संवेदनाएं भारत के लोगों के साथ हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.