ताजा खबर
IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||   

नाटो चीफ ने कहा, हम यूक्रेन जंग रोक सकते थे, पहले हथियार दे देते तो हमला नहीं होता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 14, 2024

मुंबई, 14 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दुनिया के सबसे बड़े सैन्य संगठन नाटो के हेड जेन्स स्टॉलटनबर्ग ने कहा है कि नाटो को यूक्रेन पर रूस के हमले के बारे में पहले ही पता था। नाटो हेड ने कहा, हमारे पास रूस के प्लान से जुड़ी खुफिया जानकारी मौजूद थीं, लेकिन फिर भी यह हमला चौंकाने वाला था।स्टॉलटनबर्ग ने कहा कि नाटो यूक्रेन पर रूस के हमले को रोकने के लिए और कोशिश कर सकता था। नॉर्वे के प्रधानमंत्री रह चुके स्टॉलटनबर्ग ने कहा, अगर नाटो शुरुआत से यूक्रेन को हथियार देने के मामले में हिचकिचाता नहीं तो शायद जंग नहीं छिड़ती। हम यूक्रेन को स्नाइपर राइफल देने पर फैसला नहीं कर पा रहे थे। नाटो हेड ने बताया कि जंग शुरू होने के बाद से हम लगातार यूक्रेन को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। लेकिन अगर हमने यह पहले कर दिया होता तो जंग से बचा जा सकता था। तब अमेरिका यूक्रेन को एंटी-टैंक मिसाइल नहीं देना चाहता था क्योंकि उन्हें डर था कि रूस इससे भड़क जाएगा।

वहीं, स्टॉलटनबर्ग ने बताया कि जब 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, वो बतौर नाटो हेड उनके कार्यकाल का सबसे बुरा दिन था। यूक्रेन जंग को सिर्फ बातचीत और समझौते के जरिए रोका जा सकता है। इसके लिए रूस से बात करना जरूरी है, लेकिन इस दौरान यूक्रेन के हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 2014 में नाटो के सेक्रेटरी जनरल बने स्टॉलटनबर्ग का कार्यकाल इस साल अक्टूबर में खत्म हो जाएगा। उनकी जगह नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रूट नाटो के हेड बनेंगे। नाटो में सेक्रेटरी जनरल अंतरराष्ट्रीय सिविल सर्वेंट होता है। वह नाटो की सभी महत्वपूर्ण समितियों का अध्यक्ष होता है। साथ ही संगठन के अहम निर्णयों में उसकी भूमिका होती है। इसके अलावा संगठन के प्रवक्ता और अंतरराष्ट्रीय स्टाफ के प्रमुख की जिम्मदारी भी उसके पास होती है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.