ताजा खबर
आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||   

थाईलैंड के फुकेत में 100 से ज्यादा भारतीय यात्री 80 घंटे से फंसे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 19, 2024

मुंबई, 19 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। थाईलैंड के फुकेत में 100 से ज्यादा भारतीय यात्री पिछले 80 घंटे से फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया पर यात्रियों के जुड़े कुछ वीडियो वायरल हैं। इन पैसेंजर्स को एअर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली लौटना है, लेकिन टेक्निकल इश्यू के चलते विमान उड़ान नहीं भर पा रहा। बताया गया कि दिल्ली जा रही फ्लाइट 3 बार टाली गई। एक बार उड़ान भी भरी, लेकिन ढाई घंटे बाद ही इसे फुकेत एयरपोर्ट पर लौटा लिया गया। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियों को शेयर किया। उनके मुताबिक फ्लाइट 16 नवंबर की रात दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी का हवाला देकर 6 घंटे के लिए टाल दिया गया। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बोर्डिंग के लिए कहा गया, लेकिन एक घंटे बाद ही फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। अगले दिन उन्हें बताया गया कि फ्लाइट अब ठीक कर दी गई है। विमान ने उड़ान भरी, लेकिन करीब ढाई घंटे बाद फुकेत लौट आई। फिर से तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए यात्रियों को उतार दिया गया। तब से सभी यात्री फुकेत में ही फंसे हुए हैं। इसमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं।

तो वहीं, यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन के क्रू मेंबर सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। हालांकि एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों को ठहरने की सुविधा दी गई है और उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। फिलहाल करीब 40 यात्री अभी भी फुकेत में हैं, जिन्हें आज शाम तक भेजने की योजना है। साथ ही, NDTV की खबर के मुताबिक, एअर इंडिया ने कहा- 16 नवंबर को टेक्निकल इश्यू के कारण फ्लाइट कैंसिल की गई थी। ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों की हरसंभव मदद की। उनके होटल में ठहरने और खाने-पीने का अरेंजमेंट किया। कुछ यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट्स की व्यवस्था कराई गई। इससे पहले एयरलाइन के सूत्र ने कहा था कि कई यात्रियों को वापस दिल्ली भेज दिया गया है। करीब 40 यात्री अभी भी फुकेत में हैं, उन्हें मंगलवार शाम को वापस भेजा जाएगा।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.