ताजा खबर
‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की केमिस्ट्री ने जीता दिल   ||    ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज, एआई ट्विस्ट के साथ दिखा वरुण धवन का रोमांटिक अंदाज   ||    ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट आउट, रैप और राइवलरी से भरी होगी यह म्यूजिकल एक्शन सीरीज   ||    आखिरी सवाल’ का दूसरा टीज़र रिलीज, इतिहास के अनछुए पहलुओं पर उठे बड़े सवाल   ||    सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले   ||    “देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता   ||    सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले   ||    वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब मई में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक कल होगा जारी   ||    ‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ पोस्टपोन, आशा भोसले को श्रद्धांजलि में करण जौहर का बड़ा फैसला   ||   

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय जासूसों को देश से निकाला, दावा - रक्षा विभाग की जानकारी चुराने की कोशिश में थे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 1, 2024

मुंबई, 01 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑस्ट्रेलिया ने 2 भारतीय जासूसों को देश से निकाला। ऑस्ट्रेलियन मीडिया द ऑस्ट्रेलियन और द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने अपनी रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि साल 2020 में भारतीय जासूसों ने ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस प्रोजेक्ट्स और एयरपोर्ट के सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी खुफिया जानकारी चुराने की कोशिश की थी। इस साजिश के पीछे भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW ) के अधिकारियों का हाथ था। मामले का खुलासा होने के बाद भारतीय जासूसों को गिरफ्तार कर देश से निकाल दिया गया था। हालांकि इस बात की जानकारी अब सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार में सीनियर मंत्री जिम चार्लमर्स ने कहा है कि हम इस मामले में नहीं पड़ना चाहते हैं। हमारी भारत के साथ अच्छी दोस्ती है। पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के कोशिशों से हमारे रिश्ते बेहतर हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स पर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ABC न्यूज ने ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियों और हाई-लेवल अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट को तैयार किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में जासूसों के ग्रुप ने ऑस्ट्रेलिया के एयरपोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट्स से जुड़ी खुफिया जानकारी चोरी करने की कोशिश की थी। इसमें व्यापारिक संबंधों से जुड़े खुफिया दस्तावेज भी थे, लेकिन चोरी से पहले उन्हें पकड़ लिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 की एनुअल थ्रेट रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस आर्गनाइजेशन (ASIO) के डायरेक्टर जनरल माइक बर्गेस ने भी इस बात की संकेत दिए थे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि जासूस किस देश से जुड़े हैं। तो वहीं, रिपोर्ट में बर्गेस के हवाले से कहा गया है कि जासूसों ने राजनेताओं, पूर्व मंत्रियों, विदेशी दूतावासों समेत स्टेट पुलिस सर्विस के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश की। उन्होंने देश के प्रवासी समुदाय पर भी नजर रखी। इतनी ही नहीं जासूसों ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े एयरपोर्ट की जानकारी देने के लिए सरकारी अधिकरी को भी मना लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सिक्योरिटी क्लीयरैंस अधिकारी को भी तैयार कर लिया था , जो उन्हें सिक्योरिटी डिफेंस सिस्टम से जुड़ी खुफिया जानकारी देने वाला था। वॉशिंगटन पोस्ट ने भी एक दिन पहले दावा किया था कि 2020 में 2 रॉ अधिकारियों को ऑस्ट्रेलिया से निकाल दिया था।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.