ताजा खबर
‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की केमिस्ट्री ने जीता दिल   ||    ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज, एआई ट्विस्ट के साथ दिखा वरुण धवन का रोमांटिक अंदाज   ||    ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट आउट, रैप और राइवलरी से भरी होगी यह म्यूजिकल एक्शन सीरीज   ||    आखिरी सवाल’ का दूसरा टीज़र रिलीज, इतिहास के अनछुए पहलुओं पर उठे बड़े सवाल   ||    सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले   ||    “देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता   ||    सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले   ||    वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब मई में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक कल होगा जारी   ||    ‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ पोस्टपोन, आशा भोसले को श्रद्धांजलि में करण जौहर का बड़ा फैसला   ||   

गाजा में राहत सामग्री की डिलिवरी के दौरान हुई 5 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 9, 2024

मुंबई, 09 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गाजा में राहत सामग्री की डिलिवरी के दौरान हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एयरक्राफ्ट से गाजा पट्टी पर राहत सामग्री के बॉक्स गिराए गए, लेकिन कई बॉक्स के पैराशूट ही नहीं खुले। ये तेज रफ्तार से लोगों पर गिर गए। 10 लोग घायल भी हैं। हादसा बीते दिन अल शती रिफ्यूजी कैंप के पास हुआ। यहां राहत सामग्री लेने के लिए हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे। बीते साल शुरू हुई इजराइल हमास जंग के बीच गाजा में लाखों फिलिस्तीनी भुखमरी का सामना कर रहे हैं। 30 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और जॉर्डर एयरक्राफ्ट्स के जरिए फिलिस्तीनियों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। हालांकि, हादसा किस की राहत सामग्री गिराते समय हुआ यह साफ नहीं हो पाया है।

तो वहीं, भीड़ में मौजूद मोहम्मद अल घोउल ने कहा, हम एड पॉइंट (राहत सामग्री पहुंचाने के बनाए गए पॉइंट) पर खड़े थे। मेरे भाई ने विमान से बॉक्स गिरते हुए देखे और वह इनके पीछे दौड़ने लगा। वह सिर्फ आटा लाना चाहता था, लेकिन बॉक्स में लगा पैराशूट खुल नहीं पाया और रॉकेट की तरह नीचे खड़े लोगों पर गिर गया। 10 मिनट बाद मैंने देखा लोग शवों और घायलों को लेकर अस्पताल की तरफ दौड़ रहे थे। फरवरी में जॉर्डन ने फिलिस्तीनियों की मदद के लिए हवाई रास्ता चुना था। इसके बाद मार्च की शुरुआत में अमेरिका ने भी इसी रास्ते से पहली बार गाजा में मदद भेजी। दोनों देश फिलिस्तीनियों तक खाना पहुंचाने के लिए जॉइंट ऑपरेशन चला रहे हैं।

आपको बता दे, न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, 3 मार्च को पहली बार अमेरिका ने 66 बॉक्स में 38 हजार रेडी टु ईट मील्स गिराए थे। हालांकि, शुक्रवार को हुए हादसे के बाद जॉर्डन ने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने गाजा में कोई मदद नहीं भेजी। व्हाइट हाउस के स्पोक्स पर्सन जॉन किर्बी ने हाल ही में कहा था- हम गाजा के लोगों को रेडी-टु-ईट खाना पहुंचाएंगे। वहां के हालात बेहद खराब हैं। बच्चे भूख से मर रहे हैं। लगभग पूरी आबादी भुखमरी की कगार पर है। हम समुद्र के रास्ते भी राहत सामग्री पहुंचाने के बारे में विचार कर रहे हैं। इधर, UN का कहना है कि गाजा के 22 लाख लोग भुखमरी की कगार पर हैं। UN के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के डिप्टी डायरेक्टर कार्ल स्काउ ने कहा है कि वो इतने सामान का प्रबंध कर रहे हैं, जिससे एक महीने के लिए गाजा के लोगों की भूख मिटाई जा सके।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.