ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

बैरक में आलीशान सुविधाएं, टीवी-कूलर के साथ जिम भी, जानें जेल में कैसी लाइफ जी रहे इमरान खान?

Photo Source :

Posted On:Friday, June 7, 2024

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं, जहां उन्हें आलीशान सुविधाएं मिल रही हैं। जेल में टीवी और कूलर के साथ जिम उपकरण भी हैं। बैरक के पास ही टहलने के लिए खुली जगह भी है. पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह सफाई दी है.

पीटीआई संस्थापक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि इमरान खान को एकांत कारावास में रखा गया है. उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर परिवार के सदस्यों और वकीलों को इमरान खान से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया. इस पर पाकिस्तान सरकार ने इमरान के दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए SC में अपना जवाब पेश किया.

पाकिस्तान सरकार ने SC को तस्वीरें मुहैया कराईं

शहबाज शरीफ की सरकार ने इमरान खान की जेल की कुछ तस्वीरें सुप्रीम कोर्ट को सौंपी हैं, जिसमें बैरक की सुविधाएं और पूर्व प्रधानमंत्री एक वकील से बात करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही इमरान से मिलने वाले लोगों की सूची भी सौंपी गई.

इमरान को जेल में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?

सरकार ने कोर्ट को बताया कि इमरान की जेल में रंगीन टीवी, कूलर, अलग किचन, कुर्सी-मेज, किताबें, जिम उपकरण और अन्य सुविधाएं हैं. बैरक में टहलने के लिए भी खाली जगह होती है।

इस मामले में पूर्व पीएम जेल में हैं

पाकिस्तान सरकार ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इमरान खान पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक आयोग भी बनाया जा सकता है. आपको बता दें कि पूर्व पीएम इमरान खान को तोशाखा भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने के बाद 5 अगस्त 2023 को गिरफ्तार किया गया था. तब से वह जेल में बंद है.


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.