ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

भूकंप के झटकों से कांपे भारत समेत 5 देश, रिक्टर स्केल पर 5 तक रही तीव्रता

Photo Source :

Posted On:Monday, April 21, 2025

भूकंप के जोरदार झटकों से आज फिर धरती कांप गई। रात के एक बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक के बीच 5 देशों में भूकंप आया और जोरदार झटके लगे। नींद के आगोश में डूबे लोगों ने कहीं हल्के कहीं तेज झटके झेले। भारत, तिब्बत, म्यांमार, ताजिकिस्तान और इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 3 से 5 के बीच रही।

हालांकि पांचों देशों से भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन जिस तरह पिछले सवा साल से हर रोज भूकंप आ रहा है, भूकंप के झटके लग रहे हैं, धरतीवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भयंकर आपदा का खतरा मंडरा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने 5 देशों में आए भूकंप की पुष्टि की है।

---विज्ञापन---

इन देशों में लगे भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के असम जिले में अलसुबह 4 बजकर 46 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र सोनितपुर में धरती के नीचे 13 किलोमीटर की गहराई में मिला है।

इंडोनेशिया के सेरम द्वीप पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर मिला है। इंडोनेशिया में कई दिन से भूकंप के झटके लगातार लग रहे हैं।

भारत के पड़ोसी देश तिब्बत में भी भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। भूकंप के झटके सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर लगे, जब लोग नींद के आगोश से निकलने की तैयारी में थे। भूकंप का केंद्र तिब्बत में ही धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।

भूकंप के ताजा झटके म्यांमार में भी लगे हैं। 29 मार्च को आए भूकंप ने म्यांमार में भीषण तबाही मचाई थी। उसके बाद से आज तक लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। आज सुबह 2 बजकर 47 मिनट पर भी झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई।

पाकिस्तान के पड़ोसी देश ताजिकिस्तान में पिछले 5 दिन से भूकंप के झटके लगे रहे हैं। बीती रात ताजिकिस्तान में एक घंटे में 2 बार भूकंप के झटके लगे। पहले झटके 1 बजकर 50 मिनट पर लगे और दूसरे झटके 2 बजकर 4 मिनट पर लगे। पहले झटकों की तीव्रता 4.2 और दूसरे झटकों की तीव्रता 4 रही।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.