ताजा खबर
IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||   

IND Vs AFG: पहले टी20 के बाद दिखा KKR Boys का जलवा, रिंकू की पारी से इंप्रेस हुआ अफगानी प्लेयर

Photo Source :

Posted On:Friday, January 12, 2024

भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. हालांकि इस मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए, वहीं रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी छोटी और नाबाद पारी से सभी को प्रभावित किया. इस मैच में रिंकू सिंह ने 9 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली. रिंकू ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए.

मैच के बाद गले मिले रिंकू और रहमानुल्लाह गुरबाज

अफगानिस्तान के खिलाड़ी अक्सर मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों से अलग अंदाज में मिलते नजर आते हैं. इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. मैच खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को गले लगाते नजर आए। दरअसल ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है. मैच के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के गले मिलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.

टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला गया. टीम इंडिया ने यह मैच 6 विकेट से जीता. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भारतीय टीम को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया. जिसे टीम इंडिया ने 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 40 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली.


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.