ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

दिल्ली बस में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्टस में डाली रॉड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 10, 2025

मुंबई, 10 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की एक प्राइवेट बस में खाना गिरने को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तीन लोगों ने उसे बेरहमी से मारा, साथ ही उसके प्राइवेट पार्टस में लोहे की रॉड डाल दी। मामले की जानकारी 7 फरवरी को हुई, जब दिल्ली पुलिस ने बवाना में डीटीसी बस डिपो के पीछे एक तालाब के पास से एक व्यक्ति को बॉडी बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि पीड़ित के साथ क्रूरता से मारपीट की गई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पीड़ित की पहचान मनोज उर्फ बाबू में रूप में हुई है। वह दिल्ली के नरेला का रहने वाला था और शादी समारोह में रसोइया का काम करता था। वो और उसका एक साथी दिनेश सुल्तानपुर डबास में एक शादी में गए थे।

डीसीपी आउटर नॉर्थ निधिन वलसन ने बताया कि मनोज और दिनेश शादी का काम खत्म कर बचा हुआ खाना लेकर बस में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान गलती से कुछ खाना बस की सीट पर गिर गया। इससे बस ड्राइवर और उसके साथी नाराज हो गए। मनोज का साथी बवाना चौक पर उतर गया। मनोज को अकेले पाकर बस ड्राइवर आशीष उर्फ आशु और उसके साथियों ने मनोज को अपनी शर्ट से सीट साफ करने के लिए मजबूर किया। साथ ही गालियां देते हुए पिटाई की और उसके प्राइवेट पार्टस में रॉड डाल दी। निधिन वलसन ने आगे बताया, 2 फरवरी को पुलिस को पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि बवाना फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। शुरू में टीमों को लगा कि कोई आवारा व्यक्ति पड़ा है, क्योंकि उसके शरीर पर कोई निशान नहीं थे। एक दिन बाद मृतक के भाई जितेंद्र ने बॉडी की पहचान की, जिसने 2 फरवरी को अपने भाई को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कराला गांव निवासी 24 वर्षीय सुशांत वर्मा उर्फ चुटकुली के तौर पर हुई है। वहीं, दूसरे आरोपी आशीष और तीसरे संदिग्ध की तलाश जारी है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.