ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली मामले को बताया मनगढ़ंत, सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 9, 2024

मुंबई, 09 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। TMC ने अपनी शिकायत में कहा कि संदेशखाली में महिलाओं से रेप के आरोप मनगढ़ंत थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनकी शिकायत एक स्टिंग वीडियो पर आधारित है। इसमें संदेशखाली में भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाधर कयाल ने दावा किया है कि सुवेंदु अधिकारी ने TMC नेताओं के खिलाफ रेप के झूठे आरोपों की साजिश रची थी। TMC ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक स्टिंग वीडियो जारी किया था। इसमें गंगाधर कयाल ने दावा किया था कि भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के कहने पर शाहजहां शेख सहित TMC के 3 नेताओं पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगवाए गए थे। भाजपा मंडल (बूथ) अध्यक्ष गंगाधर कायल ने स्टिंग वीडियो में बताया कि सुवेंदु ने कहा था कि TMC के मजबूत नेताओं को तब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जब तक कि उन्हें बलात्कार के झूठे आरोप में नहीं फंसाया जाएगा। उन्होंने संदेशखाली ​​​​​​की महिलाओं को उकसाने के लिए कहा था। जिन महिलाओं के साथ बलात्कार नहीं हुआ, उन्हें पीड़ित के रूप में पेश किया गया। सुवेंदु ने संदेशखाली में एक घर में खुद बंदूकें रखी थीं, जिसे बाद में CBI ने जब्ती के रूप में दिखाया। हालांकि, दैनिक भास्कर स्टिंग वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

तो वहीं, जिसके बाद गंगाधर कायल ने अपनी सफाई दी, उन्होंने CBI डायरेक्टर को लेटर लिखकर कहा कि कथित स्टिंग वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है। गंगाधर ने कहा, मुझे विलियम्स नाम के एक यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया एक वीडियो मिला है। इसमें AI की मदद से मेरे चेहरे और आवाज का इस्तेमाल किया गया है, ताकि संदेशखाली घटना के खिलाफ जनता को गुमराह किया जा सके। साथ ही, CM ममता बनर्जी ने स्टिंग वीडियो को लेकर शनिवार को कहा, मैं काफी पहले से कह रही हूं कि संदेशखाली की पूरी घटना प्री-प्लान्ड थी। अब सच सामने आ गया है। ममता ने नादिया जिले के चकदह में एक चुनावी रैली में कहा कि भाजपा ने संदेशखाली की पूरी कहानी लिखी थी। उन्होंने सत्ता की चाह में हमारी मां-बहनों की इज्जत बेच दी। TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, संदेशखाली की घटना मनगढ़ंत है। आज यह वीडियो सिर्फ बंगाल ही नहीं, पूरे देश में सच को सामने लेकर आया है। जिस महिला (रेखा पात्रा) ने शिकायत की थी, उसने भी इस वीडियो में कहा है कि मेरे साथ कुछ नहीं हुआ, मुझे साइन करने को कहा गया तो मैंने कर दिया। आपको बता दें, भाजपा ने बशीरहाट लोकसभा सीट (संदेशखाली इसी क्षेत्र के अंदर आता है) से रेखा पात्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। रेखा पात्रा संदेशखाली की उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने शाहजहां शेख और उसके करीबियों पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। बशीरहाट में 1 जून को आखिरी 7वें फेज में वोटिंग है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.