ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउसिंल की तत्कालीन रजिस्ट्रार बर्खास्त, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 21, 2024

मुंबई, 21 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार सुनीता शिजू को बर्खास्त कर दिया गया। उनके कार्यकाल में अयोग्य नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने की जांच की गई थी। जिसमें पदीय कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करना पाया गया। इसके आधार पर यह निर्णय लिया है।सुनीता शिजू रजिस्ट्रार के पद पर 22 सितंबर 2021 से 24 अगस्त 2022 तक पदस्थ थीं। अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल ने 20 जुलाई 2023 को आरोप पत्र और 4 अगस्त 2023 को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी किया गया था। जिसकी गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल ने विभागीय जांच की। पाया गया कि सुनीता शिजू ने गंभीर अनियमितताएं की है। जो अत्यंत गंभीर कदाचरण श्रेणी की पाई गईं। ऐसे में शिजू की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है।

आपको बता दें, सुनीता शिजू वर्तमान में दतिया मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ नर्स के पद पर पदस्थ थीं। घोटाला सामने आने के बाद उनका ट्रांसफर दतिया किया गया था। इससे पहले वे गांधी मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ नर्स रहीं हैं। जहां से उन्हें प्रतिनियुक्ति पर मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल लाया गया था। बाद में उन्हें रजिस्टार बनाया था। एनएसयूआई नेता रवि परमार ने बताया, जब रजिस्ट्रार बनाया गया था तब भी हमने विरोध किया था। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब नर्सिंग कॉलेज घोटाले की परत दर परत खुल रही है। ऐसे में सुनीता शिजू को बर्खास्त करना काफी नहीं है, उन पर कानूनी कार्रवाई भी होना चाहिए।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.