ताजा खबर
रिलीज से पहले ही सख्ती: ‘Jana Nayagan’ की पाइरेसी पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा कदम   ||    शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी   ||    विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर लाइव एक्शन फिल्म में धलसिम बनकर बढ़ाया भारतीय एक्शन का दबदबा   ||    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट   ||    टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   ||    कॉकटेल 2 के सेट से रश्मिका मंदाना ने शेयर किया मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो   ||    जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज   ||    एक दिन के ट्रेलर ने एक तरफा प्यार की कहानी को दिया नया मोड़   ||    सैयारा की टीम फिर साथ लौटी लेकिन इस बार कहानी होगी बिल्कुल नई   ||    राम चरण की फिल्म पेद्दी की रिलीज फिर टली अब जून 2026 में आएगी फिल्म   ||   

अशोकनगर में अंबेडकर की प्रतिमा का पंजा हुआ क्षतिग्रस्त, अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 19, 2025

मुंबई, 19 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के कुरवासा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का पंजा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह घटना रात 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। शनिवार सुबह जब गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। ग्रामीणों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और विरोध दर्ज कराया।

वहीँ, घटना की गंभीरता को देखते हुए अशोकनगर एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, चंदेरी एसडीएम मनीष धनगर, और एसडीओपी विवेक शर्मा सहित चंदेरी, देहात और पिपरई थाना प्रभारी शनिवार को गांव पहुंचे। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों के साथ शांति और समाधान की अपील की। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रतिमा को जल्द दोबारा स्थापित किया जाएगा। वहीँ, चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन ने जानकारी दी कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच शुरू कर चुकी है और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.