ताजा खबर
रिलीज से पहले ही सख्ती: ‘Jana Nayagan’ की पाइरेसी पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा कदम   ||    शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी   ||    विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर लाइव एक्शन फिल्म में धलसिम बनकर बढ़ाया भारतीय एक्शन का दबदबा   ||    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट   ||    टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   ||    कॉकटेल 2 के सेट से रश्मिका मंदाना ने शेयर किया मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो   ||    जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज   ||    एक दिन के ट्रेलर ने एक तरफा प्यार की कहानी को दिया नया मोड़   ||    सैयारा की टीम फिर साथ लौटी लेकिन इस बार कहानी होगी बिल्कुल नई   ||    राम चरण की फिल्म पेद्दी की रिलीज फिर टली अब जून 2026 में आएगी फिल्म   ||   

हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करने पर लगाया जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 25, 2025

मुंबई, 25 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए अदालत में याचिका पेश करने पर याचिकाकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हैं। जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत ने बहरोड़ तहसील क्षेत्र की मूर्ति नामक महिला की याचिका को खारिज करते हुए उस पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया हैं। अदालत ने कहा कि इस मामले में कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास किया गया। याचिका में विवादित भूमि का कब्जा दिलाने का आग्रह किया गया। कोर्ट के अनुसार विवादित भूमि बैंक के पास गिरवी है और स्थानीय सिविल न्यायालय ने इस मामले में यथास्थिति का आदेश दे रखा है।

भूमि अन्य किसी के नाम होने के बावजूद याचिका में उसे पक्षकार भी नहीं बनाया गया। कोर्ट ने आदेश में कहा कि पूर्व में याचिका खारिज हो चुकी और इसी मामले में हाईकोर्ट की एक अन्य बैंच के आदेश के बावजूद दूसरे पक्ष को पक्षकार नहीं बनाया गया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आदेश दिया कि हर्जाना राशि बहरोड उपखंड अधिकारी को जमा कराई जाए, जो संबधित पक्षकारों को दे दी जाए।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.