ताजा खबर
‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की केमिस्ट्री ने जीता दिल   ||    ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज, एआई ट्विस्ट के साथ दिखा वरुण धवन का रोमांटिक अंदाज   ||    ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट आउट, रैप और राइवलरी से भरी होगी यह म्यूजिकल एक्शन सीरीज   ||    आखिरी सवाल’ का दूसरा टीज़र रिलीज, इतिहास के अनछुए पहलुओं पर उठे बड़े सवाल   ||    सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले   ||    “देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता   ||    सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले   ||    वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब मई में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक कल होगा जारी   ||    ‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ पोस्टपोन, आशा भोसले को श्रद्धांजलि में करण जौहर का बड़ा फैसला   ||   

हनीमून मनाने शिलॉन्ग गया कपल, पति का शव मिला, पत्नी की तलाश जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 2, 2025

मुंबई, 02 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून पर गए इंदौर के नवविवाहित कपल में से पति राजा रघुवंशी का शव सोमवार को एक खाई में मिला है। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है और उनकी तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है। यह दंपती 23 मई की शाम से शिलॉन्ग के ओसरा हिल्स क्षेत्र से लापता थे। शुरू से ही उनकी खोज में छह टीमें लगातार जुटी हुई हैं। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने शव की पहचान की पुष्टि की है। उनके अनुसार राजा के हाथ पर खुद का नाम गुदा हुआ था जिससे पहचान करना संभव हो पाया। वहीं, राजा के दूसरे भाई विपिन ने बताया कि राजा का शव उस स्थान से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर मिला है जहां उनका स्कूटर पहले मिला था। यह अब जांच का विषय है कि राजा की मौत कैसे हुई और वे इस स्थान तक कैसे पहुंचे। मेघालय पुलिस ने पूरे मामले की जांच जारी रखने की बात कही है। परिवार का कहना है कि खराब मौसम के चलते सर्च अभियान में लगातार कठिनाइयां आ रही हैं। शिलॉन्ग में बारिश और घना कोहरा होने के कारण पहाड़ी इलाकों में तलाशी मुश्किल हो गई है। सचिन रघुवंशी का कहना है कि ऐसे हालात में सिर्फ आर्मी ही प्रभावी तरीके से राहत कार्य कर सकती है, लेकिन अभी सेना की कोई मौजूदगी नहीं है।

इस बीच, मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह द्वारा दिए गए एक बयान से परिवार आक्रोशित है। मंत्री ने कहा था कि पर्यटकों को अधिकृत गाइड के बिना संवेदनशील इलाकों में नहीं जाना चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजा के भाई विपिन ने कहा कि मंत्री को अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में पहले भी एक विदेशी पर्यटक की हत्या हुई थी, लेकिन प्रशासन और स्थानीय लोग उस घटना को छिपा रहे हैं। सोनम के परिजन और राजा के भाई विपिन सर्च ऑपरेशन के साथ लगातार मौके पर मौजूद हैं और प्रशासन से सहायता की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि सरकार को टूरिज्म से ज्यादा पर्यटकों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए था। यदि कोई इलाका संवेदनशील है, तो वहां पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड और निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। राजा इंदौर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे। दंपती इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे और मां कामाख्या के दर्शन के बाद 23 मई को शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए। शुरुआत में परिजनों की उनसे बातचीत होती रही, लेकिन 23 मई की शाम के बाद उनका संपर्क टूट गया। 24 मई को जब दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ मिले, तब परिवार को चिंता हुई और सोनम के भाई गोविंद तथा राजा के भाई विपिन शिलॉन्ग पहुंचे और सर्च टीम में शामिल हो गए।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.