ताजा खबर
रिलीज से पहले ही सख्ती: ‘Jana Nayagan’ की पाइरेसी पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा कदम   ||    शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी   ||    विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर लाइव एक्शन फिल्म में धलसिम बनकर बढ़ाया भारतीय एक्शन का दबदबा   ||    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट   ||    टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   ||    कॉकटेल 2 के सेट से रश्मिका मंदाना ने शेयर किया मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो   ||    जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज   ||    एक दिन के ट्रेलर ने एक तरफा प्यार की कहानी को दिया नया मोड़   ||    सैयारा की टीम फिर साथ लौटी लेकिन इस बार कहानी होगी बिल्कुल नई   ||    राम चरण की फिल्म पेद्दी की रिलीज फिर टली अब जून 2026 में आएगी फिल्म   ||   

दिल्ली के सीलमपुर में युवक की हत्या से तनाव, परिजन ने कहा, मुस्लिम लड़कों ने रंजिश में मारा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 18, 2025

मुंबई, 18 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम करीब 8 बजे 17 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में तनाव है। परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर चक्काजाम करके प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मुस्लिम लड़कों ने पुरानी रंजिश में हत्या की है। उधर, सीलमपुर में रहने वाले परिवारों ने घरों के बाहर हिंदू पलायन के पोस्टर लगाए हैं। PM मोदी और CM योगी से मदद की गुहार लगाई है। इन पोस्टर्स पर लिखा है, 'हिंदू पलायन कर रहा है, योगी जी मदद करो। यह मकान बिकाऊ है, हिंदू खतरे में है। पीड़ित ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह जे ब्लॉक, न्यू सीलमपुर का रहने वाला था। सीलमपुर थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। हमलावर की तलाश में कई टीमें लगी हैं। पुलिस ने कहा- फिलहाल वारदात की वजह साफ नहीं है। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। मां ने कहा, हम मकान बेचकर यहां से जाने की सोच रहे थे। कभी नहीं सोचा था कि बेटा ही चला जाएगा। किसी और की रंजिश मेरे बेटे पर निकाली। उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था। पिता ने कहा, मैंने अपनी आंखों से 4-5 लड़कों को बेटे पर हमला करते देखा। पहले भी कई हिंदू परिवार इलाके से जा चुके हैं और अब बाकी लोग भी जाने की सोच रहे हैं।

CM रेखा गुप्ता ने कहा, मैंने 17 साल के युवक की हत्या पर पुलिस कमिश्नर से बात की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस काम पर लगी हुई है। परिवार के साथ न्याय होगा। कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही, एडिशनल DCP (नॉर्थ ईस्ट) संदीप लांबा ने कहा- हम जगह-जगह तलाश कर रहे हैं। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। जांच चल रही है। रात 11 बजे से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। डिफेंस कॉलोनी समेत कई जगहों पर बैरिकेड लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। कॉन्स्टेबल से लेकर कमिश्नर तक सड़क पर उतरकर चेकिंग कर रहे हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.