ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भारत में बने पोर्टेबल अस्पताल आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब का सफल पैराड्रॉप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 17, 2024

मुंबई, 17 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया। इसमें इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स की टीम 15 हजार फीट की ऊंचाई से दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल का पैराड्रॉप (आसमान से जमीन पर किसी सामन को फेंकना) करती नजर आई। मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत में बने पोर्टेबल अस्पताल को C-130J हरक्यूलिस विमान से सफलतापूर्वक पैराड्रॉप किया गया। इंडियन आर्मी की पैरा ब्रिगेड ने प्रिसिजन ड्रॉप इक्विपमेंट्स का यूज करते हुए ट्रॉमा केयर क्यूब पैरड्राप में महत्वपूर्व भूमिका निभाई। इसका नाम आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब है। क्यूब को प्रोजेक्ट BHISHM (भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग हित एंड मैत्री) के तहत तैयार किया गया है। क्यूब दुनिया का पहला पोर्टेबल अस्पताल है। इसमें ट्रॉमा केयर की सुविधा मिलती है। क्यूब इसलिए तैयार किया गया है, जिससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को ट्रॉमा केयर सुविधाएं मिल सकें। उनकी जान बचाई जा सके।

आपको बता दें, क्यूब अस्पताल का उपयोग आपदा और दूसरी जरूरत की जगहों पर इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। इसमें पहाड़ी इलाके, आपदा के दौरान मेडिकल हेल्प वाले इलाकों में, बड़े मेलों और अन्य जगह शामिल हैं। क्यूब हाईटेक टेक्निक से लैस है। इसी साल जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मेडिकल हेल्प प्रोवाइड कराने के लिए क्यूब को अयोध्या में लगाया गया था।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.