ताजा खबर
रिलीज से पहले ही सख्ती: ‘Jana Nayagan’ की पाइरेसी पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा कदम   ||    शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी   ||    विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर लाइव एक्शन फिल्म में धलसिम बनकर बढ़ाया भारतीय एक्शन का दबदबा   ||    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट   ||    टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   ||    कॉकटेल 2 के सेट से रश्मिका मंदाना ने शेयर किया मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो   ||    जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज   ||    एक दिन के ट्रेलर ने एक तरफा प्यार की कहानी को दिया नया मोड़   ||    सैयारा की टीम फिर साथ लौटी लेकिन इस बार कहानी होगी बिल्कुल नई   ||    राम चरण की फिल्म पेद्दी की रिलीज फिर टली अब जून 2026 में आएगी फिल्म   ||   

पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर हुए हमले में शामिल आतंकियों के स्कैच जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 6, 2024

मुंबई, 06 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू कश्मीर के पुंछ में बीते दिनों एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 1 जवान कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे। जिसके बाद सेना ने हमले में शामिल आतंकियों के स्कैच जारी किए हैं। साथ ही उन पर 20 लाख के इनाम का ऐलान भी किया है। इसी हमले के सिलसिले में पुलिस ने पूछताछ के लिए करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पुंछ के डन्ना टॉप, शाहस्टार, शिंद्रा और सनाई टॉप इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP एसपी वैद्य ने कहा,​ राजौरी-पुंछ जिलों में आतंकियों की सक्रियता चिंता बढ़ाने वाली बात है। बीते एक साल में इन्हीं दो जिलों के 120 किमी के दायरे में 7 आतंकी हमले हुए हैं। इनमें से 3 हमले जवानों के काफिले पर हुए हैं। इन हमलों में सुरक्षा चूक की बात से इनकार नहीं कर सकते हैं। सेना के मूवमेंट की ड्रोन से निगरानी होनी चाहिए। दोनों जिलों से बॉर्डर करीब 30 किमी दूर है। यह पूरा इलाका ऊंचे पहाड़, घने जंगलों वाला है। कश्मीर की सीमा पर बिजली की बाड़ लगने के बाद आतंकी जम्मू रीजन में शिफ्ट हुए हैं। 2022 तक राजौरी-पुंछ दोनों में शांति थी, लेकिन अब आतंकी यहीं सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। एसपी वैद्य ​​​​​​ने कहा, ​राजौरी 2630 तो पुंछ 1674 वर्ग किमी का क्षेत्र है। यहां सेना की अच्छी पहुंच भी है, बॉर्डर पर निगरानी की कई तकनीकें हैं, बावजूद इसके इन्हीं इलाकों से बार-बार घुसपैठ हो रही है। 2023 में यहां 25 आतंकी मारे गए, जबकि इनसे लड़ते हमारे 20 जवान शहीद हो गए।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.