ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

जयपुर में परकोटे के 900 दुकानदारों को झटका, हाईकोर्ट ने यथास्थिति के आदेश लिए वापस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 10, 2025

मुंबई, 10 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हाई कोर्ट ने परकोटे (वॉलसिटी) में संचालित 19 कॉमर्शियल-कॉम्प्लेक्स के मामले में यथास्थिति के आदेश वापस ले लिए हैं। मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव व जस्टिस भुवन गोयल ने आज कॉम्प्लेक्स संचालकों के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस बैंच की समकक्ष बैंच ने सील के आदेश जारी किए थे। ऐसे में समकक्ष बैंच की अपील इस बैंच में नहीं हो सकती हैं। इसके लिए पक्षकार चाहे तो सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं। वहीं अगर वे 25 फरवरी के आदेश में कोई संशोधन चाहते है कि तो संबंधित बैंच के सामने मामले को मेंशन करे। हाई कोर्ट ने इस मामले में प्रार्थना पत्र पेश करने वाले दुकानदारों को भी पक्षकार बनाने के निर्देश दिए थे। हाई कोर्ट में प्रभावित कॉम्प्लेक्स संचालकों की ओर से कहा गया कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद जो रिपोर्ट तैयार की गई। वो पूरी तरह से गलत, त्रुटिपूर्ण और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ हैं। उस रिपोर्ट के आधार पर हाई कोर्ट ने इन 19 कॉमर्शियल-कॉम्प्लेक्स को सील करने का आदेश जारी कर दिया।

हाई कोर्ट के आज के आदेश से इन कॉम्प्लेक्स में संचालित करीब 900 शोरूम व दुकानों के व्यापारियों को झटका लगा हैं। हाई कोर्ट के 25 फरवरी के आदेश के बाद हेरिटेज निगम ने इन कॉम्प्लेक्स को सील करने के नोटिस जारी कर दिए थे। जिसके खिलाफ प्रभावित कॉम्प्लेक्स संचालक और दुकानदार हाई कोर्ट पहुंचे थे। हाई कोर्ट ने तीन दिन पहले मामले में यथास्थिति के आदेश जारी किए थे। लेकिन तीन दिन बाद ही हाई कोर्ट ने यथास्थिति के आदेश वापस ले लिए। जिससे अब 25 फरवरी का आदेश प्रभावी हो गया है। ऐसे में निगम इन कॉम्प्लेक्स को सील करने की कार्रवाई कर सकता हैं। परकोटे में आवासीय भवनों में कॉमर्शियल गतिविधियों को लेकर हाई कोर्ट ने स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लिया था। वहीं रिहायशी क्षेत्र में अवैध निर्माण होना व व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करना कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन माना था। 25 फरवरी के आदेश से हाई कोर्ट ने इन भवनों को सील करते हुए निगम को 11 मार्च तक पालना रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.