ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

प्रियंका गांधी ने शिर्डी में विशाल जनसभा को किया संबोधित, कहा NDA के झूठ से जनता परेशान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 16, 2024

मुंबई, 16 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र के शिर्डी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ये उमड़ता जनसैलाब गवाही दे रहा है कि महाराष्ट्र की जनता NDA सरकार के झूठ और जुमलों से परेशान हो चुकी है। हम इस अहंकारी सरकार को सत्ता से बाहर कर यहां महाविकास अघाड़ी की जनहितैषी सरकार बनाने जा रहे हैं। BJP के लोग संविधान की बात करते हैं, लेकिन इस प्रदेश में संविधान की धज्जियां किसने उड़ाई? संविधान कहता है कि जनता के हाथों में सबसे बड़ी शक्ति उनका वोट है और जनता अपने वोट के द्वारा अपनी सरकार चुनेगी, लेकिन यहां क्या हुआ?

उन्होंने कहा, पहले जनता ने सरकार चुनी और फिर पैसों के दम पर, डराकर-धमकाकर, एजेंसियों का इस्तेमाल कर यहां की सरकार चोरी की गई। यहां की सरकार चोरी करके नरेंद्र मोदी, BJP ने महाराष्ट्र की जनता के साथ विश्वासघात किया है। BJP सरकार की नीतियों ने किसान, युवा, महिला समेत हर वर्ग को कमजोर करने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों की कर्जमाफी की बात पर कहते हैं कि 'पैसा नहीं है'। जबकि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ किया है। महाराष्ट्र का रोजगार दूसरे प्रदेश में क्यों भेजा गया। यहां 2 लाख सरकारी पद खाली हैं, जिन्हें भरा नहीं गया। नौजवान बेरोजगार हैं, अपना आत्मविश्वास खो रहे हैं, उन्हें जवाब कौन देगा? नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र की सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा। BJP सरकार आपके साथ भेदभाव करती है। इस सरकार ने करीब 10 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से दूसरे प्रदेशों में भेज दिए। वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट, टाटा एयरबस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, ड्रग पार्क समेत कई प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात भेज दिए गए। लाखों नौकरियां खत्म हो गईं। महाराष्ट्र को कमजोर किया गया, लेकिन नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम प्रदेश को मजबूत कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी मंच से आकर कहते हैं, वो सरकार और थी, 'आज मोदी है'। सच बात है, आज मोदी है.. इसीलिए देश में महंगाई है, महाराष्ट्र का किसान तड़प रहा है, 10 साल से सोयाबीन के दाम नहीं बढ़ाए। आपने किसानों के लिए क्या किया है। खेती-किसानी के सामान पर GST लगा दिया। प्याज, कपास, दूध, संतरे के किसान पर आपने हर तरफ से हमला किया है। कांग्रेस सरकार में किसान खुशहाल था। इसीलिए जनता अब समझ गई है कि वो सरकार और थी आज मोदी है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.