ताजा खबर
‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की केमिस्ट्री ने जीता दिल   ||    ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज, एआई ट्विस्ट के साथ दिखा वरुण धवन का रोमांटिक अंदाज   ||    ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट आउट, रैप और राइवलरी से भरी होगी यह म्यूजिकल एक्शन सीरीज   ||    आखिरी सवाल’ का दूसरा टीज़र रिलीज, इतिहास के अनछुए पहलुओं पर उठे बड़े सवाल   ||    सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले   ||    “देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता   ||    सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले   ||    वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब मई में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक कल होगा जारी   ||    ‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ पोस्टपोन, आशा भोसले को श्रद्धांजलि में करण जौहर का बड़ा फैसला   ||   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरा खत्म कर UAE के लिए हुए रवाना, राष्ट्रपति को दिया चंदन का सितार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 15, 2023

मुंबई, 15 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन का फ्रांस दौरा खत्म कर सयुंक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए निकल गए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनके लिए लूव्र म्यूजियम में डिनर होस्ट किया। डिनर के दौरान टोस्ट रेज करते हुए PM मोदी ने कहा, भारत और फ्रांस मिलकर दोनों देशों की भलाई के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक सुरक्षा और शांति में भी अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार से मुझे सम्मानित किया गया। यह मेरे और सभी भारतीयों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। PM मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ लूव्र म्यूजियम से एफिल टावर पर हुई आतिशबाजी भी देखी। आपको बता दें, 1953 के बाद पहली बार फ्रांस ने किसी विदेशी नेता के लिए लूव्र म्यूजियम में डिनर होस्ट किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को तोहफे में चंदन की लकड़ी से बना सितार गिफ्ट किया है। मैक्रों के अलावा PM मोदी ने उनकी पत्नी और फ्रांस की प्रधानमंत्री को भी तोहफे दिए हैं। PM ने राष्ट्रपति मैक्रों की पत्नी ब्रिजेट मैक्रों को सैंडलवुड बॉक्स में पोचमपल्ली इकत उपहार में दिया। ये तेलंगाना की पारंपरिक साड़ी होती है, जिस पर डाई करके पागाडु बंधु शैली में जिओमेट्रिकल पैटर्न बना होता है। इसके अलावा PM ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न को मार्बल इनले वर्क टेबल और फ्रेंच नेशनल असेंबली की अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट को हाथ से बुना हुआ सिल्क कश्मीरी कालीन उपहार में दिया।

तो वहीं, प्रेसिडेंट मैक्रों ने कहा, भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट को पेरिस में मार्च पास्ट करते हुए देखकर फख्र महसूस हुआ। दोनों देशों के युवाओं को एक-दूसरे के यहां एजुकेशन और दूसरी कल्चरल एक्टिविटीज में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए। हम वीजा रूल्स को आसान बनाएंगे। तो वहीं, मोदी ने कहा, पेरिस जैसे शहर में इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रेसिडेंट मैक्रों का शुक्रिया। यहां बैस्टिल डे परेड में भारत की जल, थल और नभ सेनाओं का पराक्रम दिखा। हम आने वाले 25 साल के लिए लक्ष्य तैयार कर रहे हैं। भारत ने इस दौरान विकसित देश बनने का लक्ष्य रखा है।

आपको बता दें, PM मोदी के दौरे पर भारत और फ्रांस के बीच 3 स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन और लड़ाकू विमान के इंजन मिलकर बनाने की डील हुई। इसके अलावा पेरिस में भारतीय दूतावास में DRDO का टेक्निकल ऑफिस भी खोला जाएगा।लड़ाकू विमानों के इंजन बनाने की डील भारत की HAL (हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड) और फ्रांस की साफरान हेलिकॉप्टर इंजन कंपनी के साथ हुई है। वहीं, 3 स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन बनाने का समझौता भारत की माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और फ्रांस के नेवल ग्रुप के बीच हुआ है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने भारत-फ्रांस के बीच 26 और राफेल को लेकर होने वाली डील को कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, केंद्र सरकार ने शनिवार घोषणा कर बताया है कि ट्रायल के बाद 26 राफेल को सिलेक्ट कर लिया गया है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.