ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग अलग मुद्दों को लेकर की सात बैठकें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 2, 2024

मुंबई, 02 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग मुद्दों को लेकर सात बैठकें करेंगे। पहली मीटिंग में PM मोदी ने देश भर में गर्मी और चक्रवात के बाद आई बाढ़ के हालात की समीक्षा बैठक की। साथ ही प्रभावितों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया।प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबी मीटिंग में नई सरकार के पहले 100 दिनों के एजेंडे पर मंथन करेंगे। तीसरी बैठक में 5 जून को बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों पर चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हुई है। 4 जून को रिजल्ट जारी होंगे। हालांकि, इससे पहले एग्जिट पोल में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है।

तो वहीं, 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। एक पोल में NDA 400 के पार तक पहुंच रही है। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा भी पार कर सकती है। हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 25 सीटों में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में NDA को 29 सीटों का नुकसान संभव है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.