ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली रैपिड ट्रेन नमो भारत को दिखाई हरी झंडी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 20, 2023

मुंबई, 20 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद से देश की पहली रैपिड ट्रेन नमो भारत को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। PM ने बटन दबाकर RRTS कनेक्ट ऐप की भी शुरुआत की। PM ने मोबाइल से QR कोड स्कैन करके पहला टिकट खरीदा। PM नमो ट्रेन में बैठकर वसुंधरा सेक्टर-8 के मैदान पर पहुंचे। यहां PM ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा "नमो भारत" ट्रेन शुरू हुई है। लगभग 4 साल पहले मैंने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक उस हिस्से पर नमो भारत का संचालन शुरू हो गया। मैं आज भी कहता हूं, जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं।

PM ने आगे कहा, मुझे छोटे सपने देखने की आदत नहीं है। न ही मुझे मरते-मरते चलने की आदत है। दिल्ली-मेरठ का रैपिड ट्रेन का ये ट्रैक शुरुआत है। पहले फेज में दिल्ली, UP, हरियाणा, राजस्थान के इलाके नमो भारत से कनेक्ट होंगे। देश के बाकी हिस्सों में ऐसा ही सिस्टम बनेगा। ये मेरठ वाला हिस्सा एक डेढ़ साल बाद पूरा होगा। उस समय मैं आपकी सेवा में मौजूद रहूंगा। मैंने तो बचपन रेलवे ट्रैक पर बिताया है। आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है। ये अनुभव प्रफुल्लित करने वाला है। राजस्थान का जिक्र करने के बाद उन्होंने कहा, मैंने राजस्थान बोल दिया तो अशोक गहलोत जी की नींद खराब हो जाएगी।

तो वहीं, रैपिड ट्रेन के उद्घाटन से पहले केंद्र सरकार ने रैपिडेक्स ट्रेन का नाम बदलकर नमो भारत कर दिया। इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, नमो स्टेडियम के बाद अब नमो ट्रेन। आत्म-मुग्धता की कोई पराकाष्ठा नहीं है। इससे पहले अहमदाबाद स्टेडियम का नाम भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया जा चुका है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, भारत ही क्यों लिखा, देश का नाम भी बदलकर नमो कर दें। PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन में सफर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन की महिला स्टाफ से बातचीत की। उन्होंने सीट पर बैठकर कुछ छोटी–छोटी स्कूली बच्चियों से भी बातचीत की। खुली जिप्सी पर हाथ हिलाते हुए वह लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। PM मोदी को मंच पर CM योगी ने मां दुर्गा की प्रतिमा और नमो भारत का मॉडल भेंट किया।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.