ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे संतोष होता है, हमारी सरकार हर गरीब को दे रही मुफ्त राशन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 25, 2024

मुंबई, 25 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में कहा, रउरी काशी के पावन धरती पर आप सब गाजीपुर के लोगन के हमार प्रणाम बा। बनारस वालों के लिए तो गाजीपुर आना ऐसा ही है, जैसे बगल के मोहल्ले में आ गए। बनारस वाले अगर गाजीपुर आ जालन केहु फोन करे त कहेलन अरे इहैं बगले में हईं भैया। काम लटकाने और हक मारने में कांग्रेस को काबिलियत हासिल है। वीर जवानों को वन रैंक वन पेंशन तक नहीं मिलने दी। यह तब लागू हुई जब मोदी आया। इन लोगों ने जवानों की तपस्या का माखौल उड़ाया। 2013 में बीजेपी ने मुझे पीएम पद के रूप में घोषित किया। हरियाणा की रैली में मैंने वादा किया था। मुझे कितना संतोष होता है कि हमारी सरकार हर गरीब को मुफ्त राशन दे रही है। कोरोना के संकट में भी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझने नहीं दिया। कांग्रेस सपा के राज में गरीबों ने दिक्कत उठाई है। आप याद करिए कांग्रेस कैसे सरकार चलाती थी। गहमरी बाबू के ताड़ीघाट का काम छह दशक तक लटका रहा, लेकिन पुल नहीं बना। पुल तब बना जब मोदी को आपने सेवा का अवसर दिया।

मोदी ने आगे कहा, गाजीपुर का इतिहास देश की सीमाओं को पता है। यह पराक्रम और शौर्य की गाथा बताता है। शिवपूजन राय, भागवत मिश्रा, वीर अब्दुल हमीद जैसे सैनानी की धरती है। फौजियों का गहमर गांव यह नाम ही काफी है। यहां हर घर से जाबांज निकलते हैं। पूरा देश इस मिट्टी का ऋणी है। गाजीपुर जब भी आता हूं, तो मुझे एक पुराना प्रसंग बार-बार याद आता है। यह इसका गवाह है कि कैसे इंडी गठबंधन वालों ने विश्वासघात किया। आजादी के बाद कांग्रेस ने कसम खा ली थी कि इस क्षेत्र का विकास नहीं करेंगे। यहां के लोग गरीबी में घुट-घुटकर जीने को मजबूर थे। गहमरी बाबू ने नेहरू जी को यहां की स्थिति बताई, आंख में आंसू लेकर कहा कि कैसे यहां के लोग गोबर में गेंहूं बीनकर खाते थे। लेकिन कांग्रेस ने इसमें भी राजनीति की। हमने पचास करोड़ से ज्याद गरीबों को बैंक खाते दिए। हर घर जल पहुंचा रहे हैं। गरीबों के लिए इलाज के लिए मुफ्त आयुष्मान कार्ड है। मैं गरीबी में पला हूं, मैंने देखा है कि आज गरीब मां परिवार में बीमार हो जाती है। लेकिन किसी को पता नहीं चलने देती, क्योंकि उसके मन में भाव रहता है कि बच्चे अस्पताल ले जाएंगे खर्चा हो जाएगा, परिवार पर कर्ज आ जाएगा। पीड़ा सह लूंगी। लेकिन बच्चों को दिक्कत नहीं होने दूंगी। अगर मेरी माता को बीमारी सहनी है, तो इस बेटे का दिल्ली में बैठने का क्या मतलब। इसलिए तय किया कि मोदी इसकी जिम्मेदारी उठाएगा। मैंने तय किया है कि आपके परिवार में 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग को इलाज मुफ्त मिलेगा।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.