ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

सलमान खान की कार पर हमले का प्लान, 4 अरेस्ट, पाकिस्तान से मंगवा रहे थे AK-47, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 1, 2024

मुंबई, 01 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे। आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है। चारों के खिलाफ IPC की धारा 115, 120 (B), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

तो वहीं, शनिवार दोपहर पुलिस ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नई जानकारी दी। पनवेल जोन 2 के डीसीपी विवेक पनसारे ने कहा- ‘सलमान खान की हत्या की प्लानिंग को लेकर हमे कुछ इन्फॉर्मेशन मिली था। काफी जानकारी निकालने के बाद हम लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हुए सोशल मीडिया ग्रुप में एड हुए और ग्रुप में जुड़ने के बाद वहां से जानकारी इक्टठा करते गए। फिर 24 अप्रैल को हमने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु से चिकना शूटर को गिरफ्तार किया। मामले में अभी भी 10-12 आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले पर पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान को टर्की मेड जिगाना पिस्टल से मारने का प्लान बना रहे थे। इसी पिस्टल से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी मर्डर किया गया था। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी अटैक करने के लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए भी हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे। इन्होंने एक्टर के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स समेत गोरेगांव फिल्म सिटी की भी रेकी की थी। पुलिस को इनके मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं। कई फोन और सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं। इन चारों ने सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। इनमें से अजय कश्यप ने पाकिस्तान में रहने वाले डोगर नाम के शख्स से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था। वो सलमान पर अटैक करने के लिए वहां से AK-47 मंगवाने वाले थे।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.