ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अजमेर दरगाह में दुनिया की सबसे बड़ी कड़ाही में पकाए जाएंगे 4 हजार किलो मीठे चावल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 12, 2024

मुंबई, 12 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को अजमेर दरगाह में दुनिया की सबसे बड़ी देग (कड़ाही) में 4 हजार किलो मीठे चावल पकाए जाएंगे। तैयार चावल का प्रसाद लोगों में बांटा जाएगा। अजमेर दरगाह के गद्दीनशीन सैय्यद अफसान चिश्ती ने बताया- पीएम के जन्मदिन पर इंडियन माइनारिटी और चिश्ती फाउंडेशन ने लंगर करने का निर्णय किया है। इसके लिए 15 वॉलेंटियर्स लगाए जाएंगे। जन्मदिन से एक दिन पहले कच्ची सामग्री एकत्र की जाएगी। चिश्ती ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा, जब किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दरगाह में लंगर का आयोजन होगा।

वहीं, चिश्ती ने बताया, दरगाह में छोटी और बड़ी दो देग है। बड़ी देग (दुनिया की सबसे बड़ी) में 4800 किलो और छोटी देग में 2400 किलो मीठे चावल पकाए जाते हैं। इसके बाद प्रसाद बांटा जाता है। इसमें केवल शाकाहारी भोजन ही पकाया जाता है। दरगाह परिसर में मौजूद बड़ी और छोटी देग जायरीन की आस्था से जुड़ी है। बताया जाता है कि मन्नत पूरी होने पर जायरीन अपनी आस्था और क्षमता के अनुसार देग पकवाते हैं और लंगर लगाते हैं। जायरीन देगों में पैसा, ज्वेलरी, शकर, चावल, मेवे अपनी श्रद्धा के अनुसार डालते हैं, ताकि लंगर में उनका भी सहयोग हो सके। वहीं कई लोग पूरी देग ही पकवाते हैं। इसके लिए आवश्यक सामग्री मंगवाकर भेंट करते हैं। इसके लिए बुकिंग की जाती है। अंजुमन कमेटी की ओर से देग का हर महीने ठेका दिया जाता है। इससे आने वाले पैसे वेलफेयर में खर्च किए जाते हैं। आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से साल 2014 से ही उर्स के मौके पर हर साल चादर भेजी जाती रही है। वह दिल्ली में ही दरगाह कमेटी के पदाधिकारी को यह चादर सौंपते हैं। कमेटी पदाधिकारी और भाजपा नेता इस चादर को दरगाह में पेश करते रहे हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.