ताजा खबर
IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||   

पुंछ आतंकी हमले में शामिल तीन संदिग्धों के नाम और तस्वीर आई सामने, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 8, 2024

मुंबई, 08 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार को वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शामिल तीन संदिग्धों के नाम और उनकी तस्वीर सामने आई है। इन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी सेना का पूर्व कमांडो इल्यास उर्फ फौजी है, दूसरा लश्कर का कमांडर अबु हमजा और तीसरा पाकिस्तनी आतंकी हदून है। इस हमले में वायुसेना का एक जवान शहीद हो गया था और चार घायल हो गए थे। सेना ने हमले में शामिल आतंकियों के स्कैच जारी करने के साथ उन पर 20 लाख के इनाम का ऐलान भी किया है। हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। लगातार पांचवें दिन सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

यह हमला पुंछ के शाहसितार इलाके में हुआ। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं। आतंकियों की गोलियां वाहन के सामने और साइड वाले शीशे को पार कर गईं। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रेडवानी पाईन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। इससे पहले बीते दिन मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। मरने वालों में आतंकी लश्कर का टॉप कमांडर बासित डार भी था, जिस पर 10 लाख रुपए का इनाम था। वह कश्मीर में कई लोगों की हत्या में शामिल रहा है। वहीं, मारा गया दूसरा आतंकी फहीम अहमद था, जो आतंकियों की मदद करता था।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.