ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

मुंबई कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 3, 2024

मुंबई, 03 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा दिया। उन्हें पार्टी से निकालने की भी तैयारी है। इससे नाराज होकर निरुपम ने कहा कि पार्टी अपनी ऊर्जा और स्टेशनरी मुझ पर खर्च न करे। कल मैं बड़ा फैसला लूंगा। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया कि उनका नाम (संजय निरुपम) स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल था। हमने उसे हटा दिया है। जिस तरह से उनके बयान आ रहे हैं, वे पार्टी विरोधी हैं। आज या कल में उन पर बिना नोटिस के कार्रवाई की जाएगी। वहीं, संजय ने एक्स पर लिखा, पार्टी अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ्ते की अवधि दी थी, वह आज (बुधवार) पूरी हो गई है। कल (गुरुवार को) मैं खुद फैसला ले लूंगा।

आपको बता दें, महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और एनसीपी शरद पवार एमविए गठबंधन में है। बीते माह शिवसेना उद्धव गुट ने 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है। यहां से संजय निरुपम चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। कांग्रेस की ओर से टिकट नहीं मिलने से वे नाराज हो गए। उन्हें खुद राहुल गांधी ने यहां से टिकट का भरोसा दिया था। संजय ने अमोल पर आरोप लगाते हुए कहा था, कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए जानबूझकर ऐसी हरकत की जा रही है। उद्धव ठाकरे ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया है वह खिचड़ी स्कैम का घोटालेबाज है। कोविड के समय बीएमसी ने प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में यह खिचड़ी उपलब्ध कराई थी। दरअसल, 31 मार्च को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इसमें संजय निरुपम का भी नाम था। कहा जा रहा है कि संजय गुरुवार को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.