ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

एमके स्टालिन ने बीजेपी को किया चैलेंज, विधानसभा चुनाव में ट्राई लैंग्वेज को मुद्दा बनाकर दिखाएं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 7, 2025

मुंबई, 07 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भाजपा को चैलेंज किया कि हिम्मत है तो विधानसभा चुनाव में ट्राई लैंग्वेज को मुद्दा बनाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि LKG स्टूडेंट PhD होल्डर को समझा रहे हैं। स्टालिन ने अपनी X पोस्ट में केंद्र सरकार पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु कभी भी इस जबरदस्ती को स्वीकार नहीं करेगा। यह ब्रिटिश शासन जैसा है। शिक्षा मंत्री ने तमिलनाडु को हिंदी स्वीकारने की धमकी दी, अब उन्हें इसका जवाब मिलेगा। वहीं, इसके जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्टालिन ने तमिल के लिए कोई बड़ा काम नहीं किया। वे तमिल भाषा के इतने ही हितैषी हैं तो राज्य में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई तमिल में शुरू करवाएं। हम पिछले दो साल से यह अनुरोध कर रहे हैं। शाह ने तमिलनाडु के रानीपेट जिले के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 56वें ​​स्थापना दिवस परेड में ये बाते कहीं।

तो वहीं, स्टालिन ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि हर बार जब किसी ने तमिलनाडु में हिंदी थोपने की कोशिश की तो उसे हार मिली या फिर उन्हें DMK के साथ आना पड़ा। स्टालिन ने कहा कि हिंदी थोपने से गैर-हिंदी भाषी लोगों को बहुत परेशानी होती है। भारत में गैर-हिंदी भाषी लोगों का ही बहुमत है। सरकारी योजनाओं, पुरस्कारों और केंद्र सरकार की संस्थाओं तक में हिंदी को थोपा जा रहा है। लोग आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन जब हिंदी का वर्चस्व खत्म होगा, तब भी इतिहास याद रखेगा कि DMK ने इसके खिलाफ सबसे पहले और सबसे मजबूती से लड़ाई लड़ी थी।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.