ताजा खबर
बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: "शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाने के लिए क्रिमिनल केस लोकतंत्र के लिए द...   ||    पैट कमिंस का सैंडपेपरगेट पर तीखा पलटवार: उस्मान ख्वाजा के दावों को बताया '100% गलत और बकवास', सिडनी ...   ||    Meta और UNICEF के कथित आर्थिक संबंधों पर उठे सवाल: NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने महिला एवं बाल विकास...   ||    कच्चे तेल की आग से जनता को राहत: पीएम मोदी बोले—अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 रुपये तक बढ़ सकते थे डीजल...   ||    दिल्ली में प्रदूषण का विकराल रूप: औसत AQI पहुंचा 669, अक्षरधाम और मयूर विहार में हवा 'गंभीर' श्रेणी ...   ||    अब बिना रिमोट उठाए कमरे के किसी भी कोने से चलेगा Apple TV, नया Apple TV 4K (2026) हुआ लॉन्च; जानें ख...   ||    दुनिया भर में ठप हुईं Microsoft की सेवाएं; Outlook, Teams और Copilot डाउन, कंपनी ने कहा— 'सुधार की क...   ||    छत्रपति संभाजीनगर में मंत्री संजय शिरसाट के आवास के बाहर उपद्रव: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल, शिवसेना ...   ||    ईपीएफओ का कंपनियों को सख्त अल्टीमेटम: अक्टूबर वेतन माह का पीएफ जमा करने के लिए 15 नवंबर आखिरी तारीख,...   ||    नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज, घर लौटने की जद्दोजहद तेज: मुंबई-पटना फ्लाइट किराया 60 हजार के पा...   ||   

कटिहार में छठ के 'नहाय-खाय' पर भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान करने जा रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, दंपति समेत तीन लोगों की मौत

Photo Source :

Posted On:Friday, November 13, 2026

बिहार में लोकआस्था के महापर्व छठ के पहले दिन शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। मनिहारी के पास गंगा स्नान करने जा रहे एक ही परिवार और पड़ोसियों से भरी तेज रफ्तार कार नारायणपुर के नजदीक सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से जा टकराई।

इस भीषण टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब पांच बजे कटिहार-मनिहारी मुख्य मार्ग पर स्थित फोरलेन पर हुआ, जब पीड़ित परिवार कटिहार से मनिहारी की ओर जा रहा था और अंधेरे के कारण चालक को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की शिनाख्त 68 वर्षीय शंभू सिंह, उनकी पत्नी उषा सिंह और पड़ोसी मंजू रानी साह के रूप में की गई है, जो सभी कटिहार के बैगना क्षेत्र के रहने वाले थे।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों—सत्यम उर्फ रुद्र (14), हर्षिता कुमारी (5) और गोलू कुमार (20)—को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनिहारी के एसडीपीओ विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छठ पर्व के पावन दिन हुई इस त्रसदी से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.