ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को कहा कालिया, जेडीएस ने पूछा, कांग्रेस अध्यक्ष का रंग बताओ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 11, 2024

मुंबई, 11 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के आवास मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने राज्य के पूर्व CM और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी को कालिया कहा है। खान चन्नापटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सीपी योगेश्वर के प्रचार के लिए पहुंचे थे। यहां से कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी जनता दल सेक्युलर (JDS) से मैदान में हैं। खान ने रामनगर में रैली के दौरान कहा, सीपी योगेश्वर भाजपा में चले गए थे, लेकिन वे कांग्रेस में लौट आए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से मतभेद के कारण वे निर्दलीय चुनाव लड़े। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। खान ने कहा कि योगेश्वर के पास भाजपा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वह जेडीएस में शामिल होने के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि 'कालिया कुमारस्वामी' भाजपा से ज्यादा खतरनाक था। अब वह (योगेश्वर) घर वापस आ गए हैं।

जेडीएस ने जमीर अहमद खान को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। जेडीएस ने कहा, मंत्री का बयान नस्लवादी है। पार्टी ने खान से कहा, आपको कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एचसी महादेवप्पा, सतीश जराकीहोली, प्रियांक खड़गे और केएच मुनियप्पा का रंग पता होना चाहिए। जिसके बाद जमीर अहमद खान ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मुझे 'कुल्ला' (बौना) कहा करते थे। मैं बहुत पहले से केंद्रीय मंत्री को 'करिअन्ना' (काला भाई) कहता आ रहा हूं। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.