ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

कंगना रनोट ने कांग्रेस सरकार पर सुभाषचंद्र बोस से पक्षपात करने के लगाए आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 5, 2024

मुंबई, 05 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। टाइम्स नाउ के इंटरव्यू में कंगना ने सुभाषचंद्र बोस को भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया। इस पर एंकर ने कंगना से कहा कि बोस भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे। इस पर कंगना ने कहा, वे (सुभाषचंद्र बोस) प्राइम मिनिस्टर नहीं थे। क्यों? वे कहां चले गए? उन्हें गायब क्यों कर दिया? एक बंदा जो अपना खून देकर हमें आजादी दिलाता है, जर्मनी-जापान से मिलकर युद्ध करके हमें आजादी दिलाता है, वे हमें एक आजाद देश घोषित करते हैं, उन्हें भारत में लैंड नहीं करने दिया जाता। जो लोग जेल में टेलीविजन देखते थे, वे सरकार चलाते हैं। मेरे पास सबूत हैं कि कांग्रेस नेता लोग ब्रिटिश सरकार का एक्सटेंशन थे।

वहीं, बीजेपी ने कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया है। अपने बयान को लेकर कंगना सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। एक्टर प्रकाश राज ने भी कंगना रनोट और BJP का मजाक उड़ाया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, सुप्रीम जोकर पार्टी के जोकर, क्या अपमान है। डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के पास चुनाव लड़ने को नेता नहीं है। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के छह नेता और मंडी लोकसभा के लिए मुंबई से अभिनेत्री को लाना पड़ा। कंगना रनोट ने चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस पर निशाना साधा। अब हिमाचल के मंत्रियों और नेताओं ने कंगना को घेरना शुरू कर दिया है। कोई कंगना रनोट को आयातित अभिनेत्री बता रहा है तो कोई मुंबई वाली। कुछ नेता कंगना के लिए सनी देओल की मिसाल दे रहे हैं तो कई उन्हें नेता नहीं, अभिनेत्री बोल रहे हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.