ताजा खबर
‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की केमिस्ट्री ने जीता दिल   ||    ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज, एआई ट्विस्ट के साथ दिखा वरुण धवन का रोमांटिक अंदाज   ||    ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट आउट, रैप और राइवलरी से भरी होगी यह म्यूजिकल एक्शन सीरीज   ||    आखिरी सवाल’ का दूसरा टीज़र रिलीज, इतिहास के अनछुए पहलुओं पर उठे बड़े सवाल   ||    सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले   ||    “देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता   ||    सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले   ||    वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब मई में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक कल होगा जारी   ||    ‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ पोस्टपोन, आशा भोसले को श्रद्धांजलि में करण जौहर का बड़ा फैसला   ||   

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में पत्नी सोनम पर सुपारी किलिंग का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 9, 2025

मुंबई, 09 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था और अब उसे शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है। इस मामले में इंदौर से गिरफ्तार किए गए तीन अन्य आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंप दिया गया है।

इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बीना से गिरफ्तार एक और आरोपी आनंद कुर्मी सोमवार शाम तक इंदौर नहीं पहुंच सका है और उसे मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। चारों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए फ्लाइट से शिलॉन्ग ले जाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक सोनम रविवार देर रात करीब 3 बजे गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची थी, जहां उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। ढाबा संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मेघालय एसआईटी प्रमुख हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि राजा रघुवंशी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था और उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं।

मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने बयान में कहा कि राजा की हत्या उसकी पत्नी ने सुपारी देकर करवाई थी। इस पर सोनम के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी निर्दोष है। जानकारी के अनुसार, राजा और सोनम 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र से लापता हुए थे और 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला था। उस समय सोनम की तलाश जारी थी।

इस केस में आज के प्रमुख घटनाक्रमों में सामने आया है कि शिलॉन्ग पुलिस का कहना है सोनम ने गाजीपुर के नंदगंज पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया था। ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया कि सोनम रोती हुई उनके पास आई थी, मोबाइल मांगा और अपने परिवार से बात करने की बात कही थी। बाद में उसके भाई ने कॉल करके पुलिस को सूचना देने को कहा। सोनम को फिलहाल गाजीपुर में वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था, जहां उसके परिजन इंदौर से पहुंच गए। मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने जानकारी दी कि सोनम ने तीन पेशेवर हत्यारों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया था। पुलिस के पास एक सीसीटीवी फुटेज भी है जिसमें सोनम मोबाइल पर बात करते हुए और लगातार लोकेशन साझा करते हुए नजर आ रही है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.