ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

गुजरात के वडोदरा में चलती वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुला, दो लड़कियां बीच सड़क पर गिरीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 21, 2024

मुंबई, 21 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात के वडोदरा में चलती स्कूल वैन से दो लड़कियों के गिरने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना दो दिन पुरानी है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी वैन चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा तरसाली रोड पर तुलसीश्याम सोसायटी में हुआ। बच्चों को लेकर स्कूल वैन यहां से तेज रफ्तार में गुजर रही थी। इसी दौरान वैन का पिछला गेट खुल गया और दो लड़कियां नीचे गिर पड़ीं। सोसायटी के लोगों ने उनकी मदद की। खुशकिस्मती से दोनों बच्चियों को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोग अपने वाहनों से मनाली और केशवी नाम की इन दोनों छात्राओं को उनके घर ले गए और वहां से अस्पताल ले गए। सोसायटी के लोगों ने वैन चालक को समझाइश देकर जाने दिया था। वहीं, घटना के चश्मदीद अंकुरभाई ठक्कर ने बताया कि हम लोग घर के बाहर ही बैठे थे। इसी बीच स्कूल वैन से गिरी दोनों बच्चियों के चीखने की आवाज सुनकर हम दंग रह गए। तुरंत दोनों बच्चियों को उठाया। भगवान का शुक्र था कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई थी। वैन स्पीड में थी, अगर कम स्पीड में होती तो यह हादसा नहीं होता। हमने ड्राइवर को भी समझाइश दी आगे से वैन की स्पीड कम होनी चाहिए। वैन में और बच्चे भी बैठे थे। इसीलिए हमने ड्राइवर को जाने दिया। हादसे का शिकार हुई बच्चियों की एक दोस्त काव्या ने बताया कि वैन वाले अंकल अक्सर तेज स्पीड से गाड़ी चलाते हैं। ब्रेकर या टर्न आने पर अचानक ब्रेक लगाते हैं। इससे हम लोग कई बार सीट से उचक जाते हैं। उस समय शायद वैन का दरवाजा अंदर से खुला था, इससे दोनों फ्रेंड नीचे गिर गईँ।

तो वहीं, आरटीओ निरीक्षक एसपी सुथार ने कहा, वीडियो सामने आने के बाद हमें आज ही इस घटना का पता चला है। इस मामले में हम पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं। पूरी जांच हो जाने दीजिए। वैन चालक का लाइसेंस निलंबित किए जाने की भी कार्रवाई करेंगे। वैन मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वैन चालक प्रतीक परमार को ट्रैफिक पुलिस ने आज दोपहर स्कूल परिसर से हिरासत में ले लिया है। प्रतीक ने बताया कि लड़कियों ने ही अंदर से दरवाजा खोल दिया होगा, जिससे वे नीचे गिर गईं। परमार ने यह भी कहा कि तीन-तीन हजार रुपए दोनों बच्चियों का इलाज करा दिया था। आरोपी ने कहा कि उसकी वैन में सिर्फ 10 स्टूडेंट्स ही स्कूल से आते-जाते हैं। फिलहाल उसके पास स्कूल वैन का परमिट नहीं है। इसके लिए आवेदन किया हुआ है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.