ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट केस में पुलिस आरोपी बिभव कुमार को ले गई मुंबई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 21, 2024

मुंबई, 19 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट केस में दिल्ली पुलिस आरोपी बिभव कुमार को मुंबई ले गई। पुलिस का कहना है कि बिभव ने आईफोन फॉर्मेट करने से पहले उसका डेटा मुंबई में किसी व्यक्ति या डिवाइस को ट्रांसफर कर दिया था। उसी डेटा को हासिल करना है। वहीं, मामले की जांच अब स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। SIT को नॉर्थ दिल्ली की DCP अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं। टीम में इंस्पेक्टर रैंक के 3 अधिकारी भी हैं। इनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का अधिकारी भी शामिल है, जहां मामला दर्ज किया गया था। SIT अपनी जांच करने के बाद सीनियर्स को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उधर, पुलिस ने स्वाति से मारपीट और बदसलूकी के वक्त सीएम आवास में मौजूद में स्टाफ से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। पुलिस ने अब तक जो भी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स जब्त किए उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिंक लेबोरेट्री भेज दिया है। बिभव कुमार फिलहाल 23 मई तक दिल्ली पुलिस की रिमांड में हैं। दिल्ली पुलिस ने 18 मई को बिभव की 7 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन उन्हें 5 दिन की ही रिमांड मिली। बिभव पर 13 मई को CM आवास में स्वाति के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप है।

वहीं, आरोपी बिभव और पीड़ित स्वाति दोनों के साथ सीन रीक्रिएशन किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस इन दोनों से मिले घटना के इनपुट का एनालिसिस किया जा रहा है। पुलिस ने उनके सभी सवालों के जवाब नोट किए हैं। इनकी मैपिंग की और क्राइम स्पॉट की फोटोग्राफी भी हुई है, जहां स्वाति से मारपीट हुई थी। दिल्ली पुलिस बिभव कुमार के घर भी गई थी। साथ ही, स्वाति मालीवाल केस में एलजी वीके सक्सेना ने कहा, 'मुख्यमंत्री के आवास पर आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चल रही खबरों से मैं बहुत व्यथित हूं। कल मैं स्वाति से मिला, उन्होंने दुखी मन से मुझे फोन किया। अपने दर्दनाक अनुभव और अपने ही सहकर्मियों द्वारा उसे दी जाने वाली धमकी के बारे में बताया। स्वाति ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ पर भी चिंता व्यक्त की। स्वाति मालीवाल मारपीट केस में 19 मई को दिल्ली पुलिस CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी। जहां CCTV फुटेज और DVR कलेक्ट किए। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलिस को CCTV से छेड़खानी की आशंका है। क्राइम सिक्वेंस का प्रॉपर फुटेज पुलिस को नहीं मिला है। एक्सपर्ट्स इसकी जांच करेंगे।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.