ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

हैदराबाद में एक युवक ने अपने बिजनेसमैन नाना की प्रॉपर्टी के लालच में की हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 10, 2025

मुंबई, 10 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हैदराबाद में एक युवक ने अपने बिजनेसमैन नाना की 6 फरवरी को हत्या कर दी। बिजनेसमैन वेलामती चंद्रशेखर 500 करोड़ के मालिक थे। नाती कीर्ति तेजा ने उन पर चाकू से 70 से ज्यादा वार किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बताया कि हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद है। पुलिस के मुताबिक चाकू से वार करते हुए तेजा कहता रहा, 'तुमने संपत्ति का सही बंटवारा नहीं किया। कोई मुझे सम्मान नहीं दे रहा। मुझे मेरा पैसा दो। साथ ही, पुलिस ने बताया कि विक्टिम वेलामती चंद्रशेखर सोमजीगुड़ा में अपनी बेटी सरोजिनी देवी के साथ रहते थे। सरोजिनी देवी तेजा की मां हैं। 6 फरवरी की शाम को तेजा नाना से मिलने उनके घर पहुंचा। जब सरोजिनी देवी किचन में कॉफी लेने गईं, तो तेजा और राव के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर बहस शुरू हो गई। गुस्से में तेजा ने चाकू निकाला और राव पर ताबड़तोड़ वार कर दिए । मां सरोजिनी देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो तेजा ने उन पर भी पांच-छह बार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने 11 बजे अपने भाइयों को फोन करके बुलाया। जब 12 बजे तक उनके भाई पहुंचे, तब तक वेलामती चंद्रशेखर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने 7 फरवरी काे मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 8 फरवरी को आरोपी तेजा को गिरफ्तार किया गया। तेजा हाल ही में अमेरिका से मास्टर डिग्री पूरी करके हैदराबाद लौटा था। तेजा ने पुलिस को बताया कि नाना बचपन से ही उसके प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार करते थे और संपत्ति के बंटवारे में उसे हिस्सा नहीं दे रहे थे।

आपको बता दें, वेलमाती वेलजन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक थे। इसकी स्थापना 1965 में की थी। यह कंपनी शिप प्रोडक्शन और उससे जुड़े सभी काम करती है। राव की गिनती हैदराबाद के प्रमुख दान दाताओं में होती थी। उन्होंने एलुरु सरकारी अस्पताल में कैंसर और कार्डियोलॉजी केंद्र स्थापित करने के लिए 40 करोड़ रुपए दान किए थे। एलुरु में सर सीआर रेड्डी कॉलेज को 2 करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा उन्होंने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 40 करोड़ रुपए दान किए थे।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.