ताजा खबर
‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की केमिस्ट्री ने जीता दिल   ||    ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज, एआई ट्विस्ट के साथ दिखा वरुण धवन का रोमांटिक अंदाज   ||    ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट आउट, रैप और राइवलरी से भरी होगी यह म्यूजिकल एक्शन सीरीज   ||    आखिरी सवाल’ का दूसरा टीज़र रिलीज, इतिहास के अनछुए पहलुओं पर उठे बड़े सवाल   ||    सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले   ||    “देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता   ||    सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले   ||    वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब मई में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक कल होगा जारी   ||    ‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ पोस्टपोन, आशा भोसले को श्रद्धांजलि में करण जौहर का बड़ा फैसला   ||   

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 10, 2025

मुंबई, 10 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए खुले कैफे पर बुधवार रात फायरिंग की गई। इस घटना को उद्घाटन के महज तीन दिन बाद अंजाम दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कैफे पर कुल 9 राउंड फायरिंग की, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है, जो कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। हमलावर ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें एक व्यक्ति कार के अंदर बैठकर लगातार फायरिंग करता नजर आ रहा है। कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के पीछे कथित तौर पर एक कॉमेडी शो में निहंग सिखों पर की गई टिप्पणी को कारण बताया जा रहा है। हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कपिल शर्मा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चेतावनी दी है। उनका दावा है कि उन्होंने कई बार कपिल के मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्हें फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कपिल शर्मा ने कब और कहां निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी की थी, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मामला नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किसी पुराने एपिसोड या किसी लाइव शो से जुड़ा हो सकता है। इससे पहले भी एक निहंग नेता ने कपिल के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी।

हरजीत सिंह लाडी की तलाश NIA को पहले से है, क्योंकि वह अप्रैल 2024 में पंजाब के रूपनगर जिले में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा की हत्या का भी आरोपी है। उस पर कनाडा और भारत में कई संगीन मामलों में संलिप्त होने, जबरन वसूली, हत्या और टारगेट किलिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। कनाडा के सर्रे और ब्रैम्पटन जैसे शहरों में हाल के महीनों में खालिस्तानी गिरोहों की आपराधिक गतिविधियों में तेजी आई है। कनाडा की शीर्ष खुफिया एजेंसी कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस ने हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा है कि खालिस्तानी आतंकवादी कनाडा की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ हिंसक योजनाओं के लिए कर रहे हैं। एजेंसी का कहना है कि खालिस्तान समर्थक कनाडा में न केवल सुरक्षित पनाह लिए बैठे हैं, बल्कि वे फंडिंग और प्रचार-प्रसार में भी लिप्त हैं। भारत पहले भी कनाडा पर खालिस्तानी आतंकियों को संरक्षण देने के आरोप लगाता रहा है। जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री रहते भारत-कनाडा संबंधों में जबरदस्त गिरावट आई थी, जब उन्होंने 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स को जिम्मेदार ठहराया था। भारत ने ट्रूडो के इन आरोपों को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया था। हालांकि, इस साल मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में कुछ नरमी आई है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.