ताजा खबर
रिलीज से पहले ही सख्ती: ‘Jana Nayagan’ की पाइरेसी पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा कदम   ||    शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी   ||    विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर लाइव एक्शन फिल्म में धलसिम बनकर बढ़ाया भारतीय एक्शन का दबदबा   ||    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट   ||    टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   ||    कॉकटेल 2 के सेट से रश्मिका मंदाना ने शेयर किया मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो   ||    जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज   ||    एक दिन के ट्रेलर ने एक तरफा प्यार की कहानी को दिया नया मोड़   ||    सैयारा की टीम फिर साथ लौटी लेकिन इस बार कहानी होगी बिल्कुल नई   ||    राम चरण की फिल्म पेद्दी की रिलीज फिर टली अब जून 2026 में आएगी फिल्म   ||   

ग्वालियर में नगर निगम इंजीनियर के घर आग, शॉर्ट सर्किट के वजह से हादसा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 19, 2025

मुंबई, 19 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ग्वालियर में बुधवार सुबह नगर निगम के इंजीनियर के घर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग से तीन मंजिल मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते इंजीनियर अपने परिवार के साथ घर से बाहर निकल आया जिससे उसकी जान बच गई। घटना बहोड़ापुर क्षेत्र के श्री विहार कॉलोनी में की है। आग की सूचना इंजीनियर ने तत्काल फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। पानी की बौछार कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग में कोई जनहानि नहीं हुई है, आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र के श्री विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर ब्रजकिशोर त्यागी के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई की तीन मंजिला मकान में रखा गृहस्थी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। मकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि श्री विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर ब्रिज किशोर त्यागी द्वारा घर में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई थी, सूचना मिलती कंट्रोल रूम से चार गाड़ियां रवाना की गई थी। लेकिन आग ज्यादा होने के चलते एक गाड़ी और भेजी गई थी, जहां पांच गाड़ियों की मदद से घर में लगी आग को बुझा दिया गया है। आज में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.