ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

न्यू आतिश मार्केट में लगी आग, स्थानीय लोगों ने दी फायर बिग्रेड को सुचना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 23, 2025

मुंबई, 23 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में आज सुबह 6 बजे एक कॉम्पलेक्स में आग लग गई। न्यू आतिश मार्केट स्थित इस कॉम्पलेक्स में कई शोरूम और ऑफिस हैं। आग कॉम्पलेक्स की पांचवीं मंजिल के एक ऑफिस में लगी। आग में ऑफिस में रखा कुछ कैश और सामान जल गया। आगजनी के दौरान यहां पर कोई नहीं था। न्यू आतिश मार्केट में गार्ड का काम करने वाले सतीश ने धुआं उठता देखकर पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी।

10 फायर बिग्रेड की गाडिय़ों की मदद से बुझी आग

फायर ऑफिसर (FO) देवांग यादव ने बताया, सनी कॉम्पलेस की पांचवीं मंजिल पर थर्मल इंसूलेंस का ऑफिस है। सुबह करीब 6 बजे बंद ऑफिस से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी। भीषण आग की लपटे उठते देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। आग लगने की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। ऑफिस का लॉक तोड़कर आग बुझाना शुरू किया गया। हाइड्रोलिक सहित 10 फायर बिग्रेड की गाडिय़ों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से ऑफिस में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.