ताजा खबर
LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||   

तिरुपति मंदिर के लड्‌डू काउंटर पर लगी आग, भगदड़ मची, सभी सुरक्षित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, January 13, 2025

मुंबई, 12 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में सोमवार को लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लग गई। आग उस वक्‍त लगी जब लड्डू काउंटर पर बड़े पैमाने पर पवित्र प्रसाद लेने वालों की भीड़ थी। आग लगते ही भक्‍तों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। तिरुपति तिरूमला देवस्‍थानम मंदिर प्रशासन के मुताबिक कंप्यूटर सेटअप से जुड़े UPS में शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लगी है। हादसा 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम उत्‍सव के दौरान हुई। आग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।

आपको बता दें, तिरुमाला मंदिर में एक हफ्ते में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले 8 जनवरी को मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्र के पास भगदड़ मच गई थी। श्रद्धालु मंदिर में 10 दिनों के विशेष दर्शन के लिए टोकन के लिए लाइन में लगे थे। इस दौरान भगदड़ मच गई थी। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे। ट्रस्ट के सदस्य भानु प्रकाश ने बताया कि टिकट के लिए 91 काउंटर खोले गए थे। काउंटर के पास 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु लाइन में खड़े थे। उन्हें बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार लगाने को कहा गया। आगे जाने की होड़ में अफरा-तफरी मची और भागने के दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए। हादसे में मल्लिका नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने फोन पर उच्च अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश दिया है, ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। वे गुरुवार को तिरुपति जाकर घायलों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.