ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

जयपुर में आईबी का फर्जी डीएसपी पकड़ा, कार पर लिखा था भारत सरकार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 9, 2025

मुंबई, 09 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर में आईबी का फर्जी डीएसपी बनकर लोगों को ठग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा है। युवक लोगों से दोस्ती कर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देता था। आरोपी के पास से एक कार भी बरामद हुई है। इस पर भारत सरकार की प्लेट लगी हुई मिली। युवक अब तक 12 से ज्यादा धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे चुका है। एसीपी मालवीय नगर आदित्य पूनिया ने बताया, 8 फरवरी को नितिन कुमार, आकाश सिंह, राहुल फौजदार और जितेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कराया था। पीड़ितों ने बताया- श्रीनिवास कुमार चौबे (36) निवासी भव्या ग्रीन अपार्टमेंट जगतपुरा ने खुद को आईबी में डीएसपी बताया था। उसने कहा था- उसकी केंद्र और राजस्थान के कई विभागों में जानकारी है। वित्त मंत्रालय और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में नौकरी लगा सकता है।

नितिन कुमार ने बताया, श्रीनिवास कुमार चौबे उसे जेडीए में नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसे बताया कि उसकी जेडीए में अच्छी जान पहचान है। बैक ऑफिस में ये लोग कुछ लोगों को ले रहे हैं। अगर 5 लाख लाख रुपए हैं। तुम्हारी नौकरी यहां लगा सकता हूं। इस पर नितिन ने 3 लाख का लोन और 2 लाख रुपए एलआईसी से निकाले। इसके बाद आरोपी पिछले एक साल से उसे झांसा दे रहा है। पैसा नहीं लौटा रहा था। आकाश सिंह और राहुल फौजदार की मुलाकात आरोपी से एक कैफे में हुई। यहां पर आरोपी ने खुद को आईबी में डीएसपी बताया। आरोपी उनसे बात करने लगा। कुछ दिनों तक लगाकर मुलाकात हुई। आरोपी ने उन्हें भी आईबी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5-5 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने न नौकरी लगाई, न ही पैसा वापस दिए।

डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया, क्षेत्र में लगातार धोखाधड़ी की शिकायत मिल रही थी। कुछ लोग सरकारी नौकरी, बैंक लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। इस पर एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी के सुपरविजन में एसीपी मालवीय नगर ने इलाके में संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी श्रीनिवास कुमार चौबे को डिटेन किया और आज गिरफ्तारी दिखाई। पुलिस ने बताया आरोपी ने बीए किया था।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.