ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

MIC की मीटिंग में फैसला, भोपाल में नहीं बढ़ेगा जल-मनोरंजन एवं प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 25, 2024

मुंबई, 25 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। MIC (मेयर इन कौंसिल) और विपक्ष के विरोध के बाद भोपाल में प्रॉपर्टी, जल और मनोरंजन टैक्स बढ़ाने का फैसला टाल दिया है। मंगलवार को महापौर मालती राय की मौजूदगी में हुई एमआईसी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। एक दिन पहले हुई मीटिंग में हंगामा हुआ था। एमआईसी मेंबरों ने ही टैक्स में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया था। बता दें कि 2 जुलाई को परिषद की मीटिंग होगी। इसमें प्रॉपर्टी, जल और मनोरंजन कर में 15% तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया जाना था। बकायदा, एजेंडा भी तैयार हो चुका था, लेकिन सोमवार को एमआईसी की मीटिंग में सदस्यों ने ही विरोध करना शुरू कर दिया था। इसके चलते मीटिंग मंगलवार को फिर से की गई। महापौर की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि कोई टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा। एमआईसी मेंबर जगदीश यादव ने बताया, मीटिंग में सुझाव दिया कि टैक्स बढ़ाकर जनता पर बोझ नहीं डाला जाए, बल्कि उन लोगों से टैक्स वसूला जाए, जो निगम को टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।

एमआईसी मेंबर यादव ने बताया कि ऐसी संपत्ति की जांच की जाएगी, जिन्हें बने 5 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनका प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है। इस बारे में अफसरों को निर्देश भी दिए गए हैं। एमआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी ने बताया, मीटिंग में जनता के हितों से जुड़े फैसले लिए गए हैं। इससे पहले सोमवार को भी बैठक हुई थी, लेकिन यह बिना नतीजे के समाप्त हो गई थी। एमआईसी सदस्य यादव और आनंद अग्रवाल ने पूछा था कि प्रॉपर्टी टैक्स क्यों बढ़ाया जाना चाहिए? तब निगम के अधिकारियों की ओर से तर्क दिया गया कि निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आय में वृद्ध होना जरूरी है। ऐसे में टैक्स बढ़ाए जाने चाहिए। इस पर एमआईसी की ओर से तर्क दिया गया कि प्रॉपर्टी टैक्स के पांच लाख खाते हैं। इन पर ही टैक्स का बोझ बढ़ाने के बजाय सर्वे करके प्रॉपर्टी टैक्स के नए खाते खोलने चाहिए।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.