ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

कोलकाता में हुआ ब्लास्ट, एक घायल, कूड़ा बीनने वाले की उंगलियां हुईं अलग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 14, 2024

मुंबई, 14 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता में ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के बीच ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में एक घायल है। उसकी पहचान 54 साल के बीपा दास के रूप में हुई, जो कूड़ा बीनता है। उसने जैसे ही कूड़े से एक बैग उठाया उसमें धमाका हो गया। विस्फोट के चलते उसके हाथ में गंभीर चोट लगी। कई उंगलियां भी अलग हो गईं। फिलहाल मौके पर बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) पहुंचा है। टीम ने वहां रखे एक बैग की जांच-पड़ताल की। फिलहाल ट्रैफिक को फिर से चालू कर दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, जब विस्फोट हुआ, तब हम पास ही खड़े थे। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि एक कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ था। उस व्यक्ति की दाहिनी कलाई पर चोट लगी थी। विस्फोट की आवाज बहुत तेज थी।

वहीं, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, विस्फोट बहुत चिंता का विषय है। इसकी जांच होनी चाहिए। NIA को इसकी जांच करनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि पुलिस में इस घटना की जांच करने के लिए उस तरह का पेशेवर रवैया है। यह ममता बनर्जी की विफलता को भी दर्शाता है। अगर राज्य में कानून-व्यवस्था की यही स्थिति है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इसीलिए भाजपा उनसे इस्तीफा मांग रही है। सुकांत मजूमदार ने गृह मंत्रालय को भी लेटर लिखकर NIA जांच की मांग की है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.