ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में की तोड़फोड़, दरवाजे और खिड़की के तोड़े शीशे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 19, 2024

मुंबई, 19 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की। दरवाजे और खिड़की के शीशे तोड़ डाले। कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे सोनिया, राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्टर पर काला रंग फेंका। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए पहले उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें हिंसक होता देख लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल हुए। तोड़फोड़ के दौरान भाजपा कार्यकर्ता वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे। उनका कहना था कि अंबेडकर का अपमान अमित शाह ने नहीं, बल्कि कांग्रेस ने किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिनों राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं से कहा था- अंबेडकर जितना नाम अगर भगवान का लिया होता तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इस बयान के बाद विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से शाह को बर्खास्त करने की मांग की। विपक्ष शाह से माफी की मांग को लेकर दो दिन से देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। शाह ने बीते दिन अपने बयान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, विपक्ष मेरी बात को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहा है। इस बीच संसद परिसर में 19 दिसंबर को INDIA और NDA सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसमें भाजपा के 2 सांसद घायल हो गए।

कर्नाटक में विरोध जताने के लिए कांग्रेस विधायक विधानसभा में अंबेडकर की तस्वीरें लेकर पहुंचे। CM सिद्धारमैया ने अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, संसद में दिए गए आपके बयान से हमें कोई आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि हम पहले से ही आपकी पार्टी की मानसिकता जानते हैं, लेकिन अब पूरा देश देख चुका है कि भारतीय संविधान के निर्माता के प्रति आपका सम्मान कितना कम है। उसी संसद में खड़े होकर, जो संविधान के तहत चलती है, उनकी स्मृति को आदत कहना आपके अहंकार को दर्शाता है। इस बेशर्मी के लिए बधाई, श्री शाह।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.