ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

दिल्ली CM आवास को शीश महल कहने पर भाजपा और AAP आई आमने सामने, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 8, 2025

मुंबई, 08 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली CM आवास को 'शीश महल' कहने पर भाजपा और AAP आमने-सामने आ गई। इसे लेकर बुधवार को दोनों पार्टियों ने प्रदर्शन किया। AAP के सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मीडिया को लेकर CM हाउस पहुंचे। कहा, 'वो (भाजपा) कहते थे मुख्यमंत्री आवास में सोने का टॉयलेट है, स्विमिंग पूल है, मिनी बार है। तो हम आप लोगों को लेकर आए हैं। पुलिस ने दोनों नेताओं को CM हाउस के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद दोनों सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे नए प्रधानमंत्री आवास की ओर निकले। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते से ही वापस भेज दिया। संजय सिंह ने PM आवास को 2700 करोड़ का राजमहल बताया है। इसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा दिल्ली की CM आतिशी के बंगले पर पहुंचे। उन्होंने कहा, आतिशी को मथुरा रोड का बंगला आवंटित किया गया है। वो रहती कालकाजी में हैं। उनके पास दो-दो बंगले हैं। 'बंगले वाली देवी' को और कितने बंगले चाहिए।

भाजपा के बाद कांग्रेस भी शीशमहल विवाद में कूद पड़ी। कांग्रेस नेता गुरुदीप सिंह सप्पल ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने 55 साल तक शासन किया है और गांधी परिवार के 3 सदस्य प्रधानमंत्री रहे हैं। गांधी परिवार ने देश के लिए अपना आनंद भवन दान कर दिया। मनमोहन सिंह PM बने तो उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की गाड़ी नहीं बदली। 10 साल उसी से चले। साथ ही, दिल्ली भाजपा ने एक्स पर एक नया पोस्टर जारी कर केजरीवाल को टॉयलेट चोर बताया। कहा कि केजरीवाल अपने शौक की पोल खुलने की डर से पहले लाखों की टॉयलेट सीट चुरा ले गए और अब जब दिल्ली की जनता के सामने उनकी पोल खुल गई तो 2 लोगों को भेज दिया नौटंकी करने के लिए? संजय सिंह और सौरव भारद्वाज, टॉयलेट सीट के बारे में केजरीवाल से पूछिए कहां छिपा रखा है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.