ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

अमित शाह ने कहा, दिल्ली में बनेगी NDA की सरकार, कई प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 19, 2025

मुंबई, 19 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (NIDM) के दक्षिणी परिसर और नेशनल डिजास्टर रिसपॉन्स फोर्स (NDRF) की 10वीं बटालियन परिसर के साथ अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान एक जनसभा में उन्होंने कहा कि जब कोई आपदा भगवान द्वारा भेजी जाती है तो NDRF मदद के लिए आती है। मैन मेड (मानव निर्मित) आपदा होती है तो NDA मदद के लिए आती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद NDA 2025 में दिल्ली में सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि आंध्र प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का पूरा समर्थन है। केंद्र ने सिर्फ 6 महीनों में राज्य के लिए 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी CM पवन कल्याण और केंद्रीय मंत्री के राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे।

शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने हुडको और विश्व बैंक के माध्यम से राजधानी अमरावती के विकास के लिए 27 हजार करोड़ रुपए सुनिश्चित किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने पिछली जगन रेड्डी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए आंध्र प्रदेश के लोगों से बर्बाद हुए पिछले 5 सालों पर ध्यान न देने को कहा। CM नायडू और PM मोदी राज्य के विकास के लिए नए सिरे से मिलकर काम करेंगे। NDRF को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि आज भारत आपदा प्रबंधन में वैश्विक नेता के रूप में उभरा है और आपदा के निपटने के क्षेत्र में देश दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.