ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

MP के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 6, 2025

मुंबई, 06 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बहरेटा सानी गांव के पास एयरफोर्स का टू सीटर फाइटर प्लेन मिराज-2000 क्रैश हो गया। प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट यानि बचा कर निकल लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स की टीम हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंची। विमान में पायलट विक्रांत जाधव और विंग कमांडर विराज भोला सवार थे। एयरफोर्स की टीम दोनों को लेकर ग्वालियर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि तीन विमानों ने ग्वालियर से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। इनमें से दो प्लेन सुरक्षित लौट गए। एयरफोर्स ने हादसे की शुरुआती वजह सिस्टम में खराबी बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

शिवपुरी एएसपी संजीव मुले ने बताया कि, ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी थी। जानकारी निकाली तो पता चला कि यह ग्वालियर एयरबेस का प्लेन था। इसमें दो पायलट थे, दोनों सुरक्षित हैं। कोई ग्रामीण इसमें घायल नहीं हुआ है। रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर आ गया, जो पायलट को ले गया है। घटना का कारण एयरफोर्स बेस से ही पता चल सकेगा। साथ ही, विमान के पायलट ने हादसे के बाद मोबाइल फोन के जरिए अपने सीनियर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, जोशी, जाधव बोल रहा हूं। वेस्ट में मैं इजेक्ट हुआ हूं। जहां पर एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है, मैं वहां पर हूं, आसानी से देख सकते हो। मेरे साथ भोला सर थे। प्लीज जल्दी से मदद भेजो। पायलट जाधव ने अपनी लोकेशन बताई। उन्होंने कहा- एयरक्राफ्ट जल रहा है, ऊपर से दिख जाएगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को चुप रहने को भी कहा। साथ ही, भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, भारतीय वायुसेना का एक मिराज 2000 विमान आज एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी के कारण शिवपुरी (ग्वालियर) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.