ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

ADR ने जारी की रिपोर्ट, कुल 151 MP एवं MLAs पर क्राइम अगेंस्ट वूमेन के आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 21, 2024

मुंबई, 21 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने महिलाओं के खिलाफ क्रिमिनल मामलों वाले नेताओं की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में 16 सांसदों और 135 विधायकों (कुल 151 जनप्रतिनिधि) पर क्राइम अगेंस्ट विमेन के मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के अनुसार 16 जनप्रतिनिधियों पर IPC के सेक्शन 376 के तहत रेप के मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 2 सांसद और 14 विधायक हैं। इसमें एक ही पीड़ित से बार-बार रेप करने जैसे जघन्य मामले भी हैं। अपराध साबित होने पर इन्हें उम्र-कैद तक की सजा हो सकती हैे। क्राइम अगेंस्ट विमेन के मामलों में पश्चिम बंगाल के सांसदों और विधायकों की संख्या सबसे ज्यादा संख्या है। यहां के 25 मौजूदा जनप्रतिनिधियों पर ऐसे मामले दर्ज हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश के 21 और ओडिशा के 17 जनप्रतिनिधि महिलाओं से अपराध के केस का सामना कर रहे हैं।

रिपोर्ट तैयार करने के लिए ADR ने साल 2019 से 2024 के बीच के चुनावी हलफनामों की जांच की है। चुनाव आयोग में दाखिल 4693 में से 4809 हलफनामों की पड़ताल के बाद बनाई गई रिपोर्ट से पता चलता है कि BJP के कुल 54 मौजूदा सांसदों और विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले चल रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस के 23 और तेलुगु देशम पार्टी के 17 सांसदों और विधायकों पर ऐसे केस दर्ज हैं। BJP और कांग्रेस दोनों के 5-5 जनप्रतिनिधि रेप के आरोपी हैं। साथ ही, ADR ने इस रिपोर्ट पर कई सिफारिशें भी जारी की हैं। इसमें राजनीतिक दलों से आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को टिकट न देने पर जोर दिया गया है। संस्था ने कहा है कि जिन पर रेप और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आरोप हैं, उन्हें किसी सूरत में टिकट नहीं मिलना चाहिए। रिपोर्ट में सांसदों और विधायकों पर चल रहे आपराधिक मामलों की तेज सुनवाई और कड़ी जांच सुनिश्चित करने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही ADR ने वोटर्स से ऐसे आरोपों वाले उम्मीदवारों को वोट न देने की अपील की है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.