ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बेंगलुरु में अमेजन पार्सल में निकला जिंदा कोबरा, कंपनी ने मांगी माफी, किया पूरा पैसा रिफंड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 19, 2024

मुंबई, 19 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के बेंगलुरु में तन्वी नाम की एक महिला के ऑनलाइन पार्सल से जिंदा कोबरा निकला। महिला ने अमेजन से गेमिंग कंट्रोलर मंगवाया था। 17 जून को जब वह पैकेज खोल रही थी, तो उसके अंदर से जहरीला सांप निकला। सांप पैकेजिंग टेप से चिपक गया था, जिसके कारण किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। महिला ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला और उसके पति ने दावा किया कि अमेजन के कस्टमर केयर ने उन्हें दो घंटे से ज्यादा समय तक होल्ड पर रखा। इसके कारण उन्हें 17-18 जून की आधी रात में जानलेवा स्थिति को संभालने के लिए मजबूर होना पड़ा।

महिला ने बताया कि उसे पूरा रिफंड मिल गया, लेकिन वह इस बात से हैरान है कि उसे अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी। महिला ने आरोप लगाया कि यह घटना पूरी तरह से अमेजन के खराब ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, वेयरहाउस में गंदगी और देखरेख में लापरवाही के कारण हुई है। बाद में लोगों ने सांप को पकड़कर दूर एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। पार्सल के अंदर से निकला सांप स्पेक्टैकल्ड कोबरा (चश्मे वाला नाग) है, जो मूलरुप से कर्नाटक में पाया जाता है। घटना के बाद अमेजन ने भी महिला कस्टमर से माफी मांगी। अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने बुधवार (19 जून) को कहा कि कंपनी घटना की जांच कर रही है। हमारे ग्राहकों, कर्मचारियों और सहयोगियों की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम ग्राहकों को भरोसेमंद शॉपिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उनके लिए चीजों को सही बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.