ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 31 मई 2025: अब्बास अंसारी की विधायकी पर सीजेएम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 31, 2025

आज की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी है। पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा ऐतिहासिक और विकास दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम मोदी मध्यप्रदेश के उज्जैन में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। अहिल्याबाई होल्कर, जिन्हें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और भारत के इतिहास में एक नायाब महिला शासक और समाजसेवी के रूप में याद किया जाता है, आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित एक विशेष डाक टिकट और 300 रुपये के स्मारक सिक्के का विमोचन करेंगे, जो उनकी महानता और योगदान को यादगार बनाएगा।

इसके अलावा, पीएम मोदी उज्जैन में सिहंस्थ महाकुंभ 2028 के तहत क्षिप्रा नदी पर घाट निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 860 करोड़ रुपये है। घाटों के निर्माण से न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि यह क्षेत्र आर्थिक और पर्यटन की दृष्टि से भी मजबूत होगा। उज्जैन जैसे धार्मिक स्थल के विकास से न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश को लाभ होगा।


बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। जयपुर में वे महिलाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात देंगी। महिलाओं की सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में इन योजनाओं का बड़ा योगदान माना जा रहा है। इसके साथ ही जेपी नड्डा राजस्थान में पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे, जिसमें आगामी चुनावों और स्थानीय विकास कार्यों पर चर्चा होगी।


पाकिस्तान से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल
सुरक्षा के लिहाज से आज पाकिस्तान से सटे राज्यों में एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल (प्रशिक्षण अभ्यास) का आयोजन किया जा रहा है। यह मॉक ड्रिल शाम 8 बजे से 8:15 बजे तक चलेगी, जिसके दौरान पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट यानी बिजली बंद की व्यवस्था की जाएगी। यह अभ्यास संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी का हिस्सा है। इससे सुरक्षा बलों और नागरिकों दोनों को जागरूकता और सतर्कता बढ़ाने का मौका मिलेगा।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिन के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति का जायजा लेंगे और सुरक्षा, विकास तथा कानून व्यवस्था से जुड़ी बैठकों में हिस्सा लेंगे। अमित शाह के इस दौरे को राज्य में राजनीतिक गतिशीलता के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


आज की अन्य बड़ी खबरें

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के समुद्री हितों पर एक विस्तृत वक्तव्य दिया है। उन्होंने कहा कि अब भारत दक्षिण की ओर अपनी समुद्री रणनीति पर विशेष ध्यान दे रहा है, क्योंकि भू-राजनीतिक कारणों से उत्तर और पूर्व दिशा में विस्तार सीमित है। हिंद महासागर भारत की रणनीतिक मजबूती का केंद्र है, और इसे भविष्य की सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि के लिए मजबूत करना आवश्यक है।

  • दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित लायंस ब्लड सेंटर में एफेरेसिस मशीन का उद्घाटन किया है। यह मशीन रक्तदान और खून से जुड़ी आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।

  • दिल्ली सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों के जश्न के अवसर पर ‘100 दिन सेवा के’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों से तंबाकू का सेवन छोड़ने का संकल्प लेने को कहा।

  • झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर भी सामने आई है। इस संघर्ष में एक जवान घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए रेत पर एक विशेष कलाकृति बनाई।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.